Back to Blogs

10 June 2024 Current Affairs in Hindi

Updated : 12th Jun 2024
10 June 2024 Current Affairs in Hindi

10 जून 2024 समसामयिकी

एंटिलियन

  • शोधकर्ताओं ने भारत, थाईलैंड और वियतनाम में पहली बार एंटिलियन की दो प्रजातियां खोजी हैं।
  • ये दो प्रजातियां हैं- स्यूडोफॉर्मिकोलियो न्यूबेकुला और क्रेओलियन सिनामोमस ।
  • भारत में उपर्युक्त दोनों प्रजातियां केरल में पाई गई हैं।

एंटिलियन के बारे में:

  • यह कीटों की फैमिली से संबंधित है।
  • डैमसेल्फ़्लाइज के साथ तुलनाः हालांकि, इन दोनों की शारीरिक बनावट एक जैसी होती है, लेकिन एंटिलियन को उसके लंबे और विशिष्ट एंटीना से पहचाना जा सकता है।
  • व्यवहारः शिकार करने की रणनीति के तहत ये कीट गड्ढे बनाने की अपनी आदत के लिए जाने जाते हैं।
  • पारिस्थितिकी के लिए महत्त्वः ये मांसाहारी कीट हैं और हानिकारक कीटों का शिकार करके जैविक एजेंट की भूमिका निभाते हैं।

तरल नाइट्रोजन

  • भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने रेस्त्रां आदि द्वारा खाद्य पदार्थों में तरल नाइट्रोजन के अनधिकृत उपयोग पर एडवाइजरी जारी की है।

तरल नाइट्रोजन के बारे में:

  • यह एक रंगहीन, गंधहीन, गैर-ज्वलनशील, गैर-संक्षारक (non-corrosive) और अत्यंत ठंडा तत्व है।
  • इसे तरल रूप में बदलने के लिए बहुत कम तापमान पर ठंडा किया जाता है।
  • इसका उपयोग 'फ्रीजिंग एजेंट, प्रोपेलेंट, पैकेजिंग गैस और फोमिंग एजेंट' के रूप में किया जाता है।
  • खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य उत्पाद मानक और खाद्य योजक) विनियमन, 2011 के अनुसार, नाइट्रोजन एक गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) योजक (एडिटिव) है।
  • डेयरी-आधारित आइसक्रीम मिष्ठान में GMP स्तर पर इसकी अनुमति केवल कॉन्टेक्ट-फ्रीजिंग और शीतलन उद्देश्यों के लिए ही दी गई है।
  • स्वास्थ्य पर प्रभावः शीतदंश (फ्रॉस्टबाइट), जलन, दम घुटना और आंतरिक अंगों को क्षति हो सकती है।

वन्यजीव जैव-वैज्ञानिक ए.जे.टी. जॉनसिंह का निधन

  • 7 जून, 2024 को प्रसिद्ध भारतीय वन्यजीव जैव-वैज्ञानिक असीर जवाहर थॉमस जॉनसिंह’ (AJT Johnsingh) का 78 वर्ष की आयु में कर्नाटक के बेंगलुरु में निधन हो गया।

 

अन्य तथ्य:

  • इनका जन्म 14 अक्टूबर, 1945 को भारत के तमिलनाडु राज्य में कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल में हुआ था।
  • जॉनसिंह ने 1970 के दशक की शुरुआत में शिवकाशी में एक प्राणीशास्त्र व्याख्याता के रूप में अपना करियर शुरू किया।
  • 1980 के दशक की शुरुआत में हाथियों पर उनके अग्रणी कार्य ने भारत सरकार को प्रोजेक्ट एलीफेंट तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • इन्होंने मुधुमलाई वन्यजीव अभयारण्य में दुनिया भर के हाथी विशेषज्ञों को लाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया।
  • भारतीय वन्यजीवन के प्रति आजीवन समर्पण के लिए उन्हें 2004 में कार्ल ज़ीस वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार मिला।
  • 2005 में, जॉनसिंह को एबीएन एमरो अभयारण्य लाइफटाइम वन्यजीव सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उच्च-रिज़ॉल्यूशन थर्मल इमेजिंग मिशन : TRISHNA

  • हाल ही में इसरो नेउच्च-रिज़ॉल्यूशन प्राकृतिक संसाधन आकलन के लिए थर्मल इन्फ्रारेड इमेजिंग सैटेलाइट’ (TRISHNA) मिशन का विवरण प्रदान किया।

अन्य तथ्य:

  • TRISHNA (Thermal infraRed Imaging Satellite for High-resolution Natural Resource Assessment) मिशन इसरो एवं फ्रांस के नेशनल सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज (CNES) के मध्य एक सहयोगात्मक प्रयास है।
  • इस आगामी मिशन का उद्देश्य स्थलीय जल तनाव, जल उपयोग को मापने के लिए महाद्वीपीय जैवमंडल के ऊर्जा एवं जल बजट की विस्तृत निगरानी तथा तटीय एवं अंतर्देशीय जल की गुणवत्ता और गतिशीलता का उच्च-रिज़ॉल्यूशन अवलोकन करना है।
  • इस मिशन को 5 वर्ष की परिचालन अवधि के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • यह CNES के थर्मल इन्फ्रा-रेड (TIR) एवं ISRO द्वारा विकसित विज़िबल-नियर इन्फ्रा-रेड-शॉर्ट वेव इन्फ्रा-रेड (VNIR-SWIR) पेलोड से सुसज्जित है।
  • यह उपग्रह 761 किमी. की ऊंचाई पर सूर्य-समकालिक कक्षा में संचालित होगा।
  • यह भूमि और तटीय क्षेत्रों के लिए 57 मीटर और महासागरीय और ध्रुवीय क्षेत्रों के लिए 1 किमी. का स्थानिक रिज़ॉल्यूशन प्रदान करेगा।

संयुक्त राष्ट्र का WSIS 2024 “चैंपियनपुरस्कार

  • हाल ही में भारत सरकार के दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सी-डॉट (Centre for Development of Telematics) ने "सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के माध्यम से मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन" श्रेणी में संयुक्त राष्ट्र का WSIS 2024 "चैंपियन" पुरस्कार जीता है ।

अन्य तथ्य:

  • विश्व सूचना समाज शिखर सम्मेलन (World Summit on the Information Society- WSIS) +20 फोरम 2024 का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecom Union- ITU) द्वारा किया गया।
  • ITU सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के लिये संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1865 में हुई थी और इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विटज़रलैंड में है।
  • भारत वर्ष 1952 से ITU का नियमित सदस्य बना हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र डबल्यूआईएसएस +20 पुरस्कार:

  • सी-डॉट परियोजना "सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के माध्यम से मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन"को एआई, सी-7, ई-पर्यावरण के तहत 'जीवन के सभी पहलुओं में लाभ - ई-पर्यावरण'की श्रेणी में 'चैंपियन' पुरस्कार मिला।
  • संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार डब्ल्यूएसआईएस परिणामों के कार्यान्वयन को मजबूत करने की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सी-डॉट्स परियोजना को मान्यता देता है और सामाजिक प्रभाव के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के लिए सी-डॉट की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

बाल पोषण रिपोर्ट 2024

  • हाल ही में जारी बाल पोषण रिपोर्ट 2024 के अनुसार, दुनिया भर में 5 वर्ष से कम आयु के हर चार में से एक बच्चा गंभीर खाद्य गरीबी का सामना कर रहा है।

बाल पोषण रिपोर्ट 2024 के बारे में:

  • इसे यूनिसेफ द्वारा जारी किया गया ।
  • यह वैश्विक रिपोर्ट प्रारंभिक बचपन में बाल खाद्य गरीबी की स्थिति, प्रवृत्तियों, असमानताओं और चालकों की जांच करती है , जिसमें वैश्विक और स्थानीय खाद्य और पोषण संकट का प्रभाव भी शामिल है।
  • रिपोर्ट निम्न और मध्यम आय वाले देशों पर केंद्रित है , जहां बाल खाद्य गरीबी में रहने वाले अधिकांश बच्चे रहते हैं, और बाल खाद्य गरीबी के कारण कुपोषण और खराब विकास पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • यूनिसेफ बाल खाद्य गरीबी को बच्चों की प्रारंभिक बचपन (अर्थात जीवन के प्रथम पांच वर्ष) में पौष्टिक और विविध आहार तक पहुंच और उपभोग में असमर्थता के रूप में परिभाषित करता है।

2024 रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएं:

  • विश्व भर में 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक चार बच्चों में से एक ( 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 27% बच्चे - या 181 मिलियन ) गंभीर खाद्य गरीबी का सामना कर रहा है तथा जीवन के लिए खतरा बने कुपोषण के प्रति संवेदनशील है।
  • गंभीर खाद्य गरीबी में रहने वाले 181 मिलियन युवा बच्चों में से दो तिहाई से अधिक दक्षिण एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में रहते हैं , जिनमें से 20 देशों में गंभीर खाद्य गरीबी में रहने वाले 65% बच्चे रहते हैं।
  • ये देश हैं अफगानिस्तान , बांग्लादेश , चीन , कोटे डी आइवर, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मिस्र, इथियोपिया, घाना, भारत , इंडोनेशिया, म्यांमार , नाइजर, नाइजीरिया , पाकिस्तान , फिलीपींस, सोमालिया , दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, तंजानिया संयुक्त गणराज्य और यमन।
  • रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि गरीब और गैर-गरीब दोनों परिवारों के बच्चे गंभीर खाद्य गरीबी का सामना कर रहे हैं
  • गंभीर खाद्य गरीबी से पीड़ित बच्चों में से लगभग आधे (97 मिलियन) मध्यम और उच्च आय वाले परिवारों में रहते हैं।

बायोफार्मास्युटिकल एलायंस क्या है?

  • बायोफार्मास्युटिकल एलायंस का उद्घाटन हाल ही में सैन डिएगो में बायो इंटरनेशनल कन्वेंशन 2024 के दौरान किया गया
  • यह दुनिया की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल प्रदर्शनी है।

बायोफार्मास्युटिकल एलायंस के बारे में:

  • यह भारत, दक्षिण कोरिया, जापान, अमेरिका और यूरोपीय संघ का गठबंधन है जो बायोफार्मास्युटिकल क्षेत्र में एक लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए संयुक्त प्रयास करेगा ।
  • प्रतिभागियों ने एक विश्वसनीय और टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखला के महत्व पर जोर दिया और संबंधित देशों की जैव नीतियों, विनियमों और अनुसंधान एवं विकास सहायता उपायों में समन्वय करने पर सहमति व्यक्त की ।
  • उन्होंने स्वीकार किया कि आवश्यक कच्चे माल और अवयवों का उत्पादन कुछ ही देशों तक सीमित है और उन्होंने विस्तृत औषधि आपूर्ति श्रृंखला मानचित्र तैयार करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।
  • यह गठबंधन कोविड-19 महामारी के दौरान दवा आपूर्ति की कमी को देखते हुए शुरू किया गया था।
  • इस गठबंधन का उद्घाटन सैन डिएगो में बायो इंटरनेशनल कन्वेंशन 2024के दौरान किया गया।
  • बायो इंटरनेशनल कन्वेंशन जैव प्रौद्योगिकी उद्योग का प्रमुख आयोजन है , जिसमें विश्व भर से 20,000 से अधिक नेता एक साथ आते हैं।
  • यह सार्वजनिक दवा कंपनियों और बायोटेक स्टार्टअप से लेकर शिक्षा जगत, गैर-लाभकारी संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों तकसंपूर्ण बायोटेक पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतिनिधित्व करता है ।

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ)

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के 18वें संस्करण की घोषणा की।
  • यह महोत्सव 15 जून से 21 जून 2024 तक भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम एफडी-एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
  • मुंबई के साथ-साथ दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और पुणे में भी समानांतर स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी।

महोत्सव की मुख्य विशेषताएं:

  • इस वर्ष प्रतियोगिता वर्गों के लिए रिकॉर्ड 1018 फिल्में प्रस्तुत की गईं।
  • इस वर्ष एमआईएफएफ प्रोग्रामिंग में 59 देशों की 61 भाषाओं की कुल 314 फिल्में शामिल होंगी
  • इसमें 8 विश्व प्रीमियर, 5 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 18 एशिया प्रीमियर और 21 भारत प्रीमियर होंगे।
  • इस महोत्सव में एफटीआईआई छात्र लघु फिल्म "सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट ओन्स टू नो" का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसने इस वर्ष 77वें कान फिल्म महोत्सव में ला सिनेफ पुरस्कार जीता था।
  • 1) छायांकन, 2) संपादन और 3) ध्वनि डिजाइन के लिए तकनीकी पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता से साझा दिए जाएंगे।
  • फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए पहली बार डॉक फिल्म बाजार (डीओसी) का आयोजन किया जाएगा, जिससे फिल्म निर्माताओं को अपनी परियोजनाओं के लिए खरीदार, प्रायोजक और सहयोगी खोजने के लिए एक मंच उपलब्ध होगा।
  • डॉक फिल्म बाज़ार में 3 क्यूरेटेड वर्टिकल आयोजित किए जाएंगे - 'सह-निर्माण बाजार' (16 परियोजनाएं), 'कार्य-प्रगति (डब्ल्यूआईपी) लैब' (6 परियोजनाएं) और 'व्यूइंग रूम' (106 परियोजनाएं)।

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के बारे में:

  • एमआईएफएफ दक्षिण एशिया में गैर-फीचर फिल्मों (डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन) के लिए सबसे पुराना और सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव है।
  • 1990 में शुरू होने के बाद से यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म जगत में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन रहा है।
  • यह द्विवार्षिक आयोजन है जो हर दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है।

अलकराज ने पहली बार जीता फ्रेंच ओपन का खिताब

  • कार्लोस अलकराज ने 9 जून 2024 को रोलैंड गैरोस में पांच सेट के फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता।

अन्य तथ्य:

  • अलकराज ने ऐंठन पर काबू पाया और सेटों में 2-1 से पिछड़ने के बाद वापसी की। अंतिम स्कोरलाइन: 6-3, 2-6, 5-7, 6-1, 6-2 अलकराज के पक्ष में।
  • 21 साल की उम्र में, अलकराज तीनों सतहों (मिट्टी, घास और हार्ड कोर्ट) पर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।

ऑर्किड

  • एक नए शोध के अनुसार, ऑर्किड पौधे भूमिगत फफूंद के नेटवर्क के माध्यम से अपने अंकुर यानी छोटे पौधे का पोषण करते हैं।

ऑर्किड के बारे में:

  • ये स्थलीय, एपिफाइट्स (पेड़ों पर उगना), लिथोफाइट्स (चट्टानों पर उगना), सैप्रोफाइट्स (अपघटित पदार्थों पर उगना) या अर्थ-जलीय प्रकार के हो सकते हैं।
  • ऑर्किड पौधे बीज, ऊतक संवर्धन और कायिक प्रवर्धन (Vegetative propagation) द्वारा उगाए जाते हैं।
  • भारत में ऑर्किड्स की लगभग 1256 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से केवल 11 प्रजातियां ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित हैं।
  • अरुणाचल प्रदेश को "भारत का ऑर्किड का स्वर्ग" (Orchid Paradise of India) माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत की 40% ऑर्किड प्रजातियां इसी राज्य में पाई जाती हैं।

भारत में ऑर्किड फूल की उत्पत्ति वाले पांच प्रमुख क्षेत्र हैंः

  • पूर्वोत्तर हिमालय, पश्चिमी हिमालय, प्रायद्वीपीय क्षेत्र, पश्चिमी घाट तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।
  • ऑर्किड प्रजातियों की सबसे अधिक संख्या अरुणाचल प्रदेश (612), सिक्किम (560), तथा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग हिमालय (479) में पाई गईं।

घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (HCES) 2022-23

  • घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (ICES) रिपोर्ट को राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) जारी करता है।
  • HCES के तहत परिवारों द्वारा उपभोग की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं पर जानकारी संग्रह की जाती है।

घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (HCES) 2022-23 के मुख्य मुख्य बिन्दु

  • 2011-12 और 2022-23 के बीच गिनी गुणांक (Gini coefficient) में गिरावट दर्ज की गई है।
  • यह गिरावट ग्रामीण और शहरी, दोनों के उपभोग व्यय के स्तर पर दर्ज की गई है।
  • 2022-23 में अनुमानित औसत मासिक प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय (MPCE) ग्रामीण भारत में 3,773 रुपये और शहरी भारत में 6,459 रुपये रहा है।
  • कुल उपभोग व्यय में खाद्य व्यय हिस्सेदारी ग्रामीण भारत में 46% और शहरी भारत में 39% थी।

घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (HCES) का महत्त्व

  • इससे परिवारों के उपभोग पैटर्न, जीवन स्तर और रहन-सहन के बारे में समझ प्राप्त होती है।
  • यह सकल घरेलू उत्पाद, निर्धनता स्तर और उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति सहित कई आर्थिक संकेतकों की समीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • इस सर्वेक्षण के संकेतक योजना बनाने व नीति-निर्माण करने तथा सरकारी संगठनों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विद्वानों द्वारा आगे के सांख्यिकीय विश्लेषण के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं।

गिनी गुणांक

  • गिनी गुणांक का उपयोग असमानता के मापन के लिए किया जाता है। इसमें "0" पूर्ण समानता की स्थिति का सूचक है, जबकि "1" पूर्ण असमानता की स्थिति का सूचक होता है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय

  • वर्ष 2019 में केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) एवं राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) को विलय करके गठित किया गया।
  • सी. रंगराजन समिति ने सबसे पहले सभी प्रमुख सांख्यिकीय गतिविधियों के लिये नोडल निकाय के रूप में NSO की स्थापना का सुझाव दिया था।
  • यह वर्तमान में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)के अंतर्गत कार्य करता है।

हीट डोम

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों के कई शहरों में हीट डोम नामक मौसमी परिघटना के कारण हीटवेव चल रही हैं।

हीट डोम के बारे में

  • जब गर्म हवा एक जगह पर लंबे समय तक रहती है, तो किसी बर्तन पर रखे ढक्कन की तरह उच्च दबाव के क्षेत्र से यह एक गर्म हवाओं का गुंबद जैसा बनाती है, जिसे हीट डोम कहा जाता है।
  • जितनी अधिक देर तक हवा फंँसी रहती है, सूर्य उतना ही अधिक वायु को गर्म करता है, जिससे प्रत्येक दिन ऊष्ण स्थिति पैदा होती है।
  • हीट डोम सामान्यतः कुछ दिनों के लिये बनता है लेकिन कभी-कभी यह हफ्तों तक बढ़ सकता है, जिससे चरम हीट वेव उत्पन्न हो सकती है।
  • वैज्ञानिकों का सुझाव है कि उच्च दबाव का कोई भी क्षेत्र, चाहे हीट डोम हो या नहीं, वायु को अवरोहित करता है और जब यह धरातल पर पहुँच जाता है तो यह संकुचित होकर ऊष्ण हो जाता है।
  • इसके अलावा जब वायु संकुचित होती है, तो यह ऊष्ण हो जाती है और क्षेत्र के तापमान को और बढ़ा देती है।


विश्व महासागर दिवस

  • प्रत्येक वर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाया जाता है I
  • यह एक प्रमुख अवसर है जिसका उद्देश्य महासागरों के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
  • विश्व महासागर दिवस 2024 की थीम है नई गहराइयों को जगाओ।” 
  • इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2008 में घोषित किया गया था।

महासागरों का महत्व:

  • महासागर पृथ्वी की सतह के 71% भाग को कवर करते हैं तथा ग्रह के 97% जल को अपने में समाहित किये हुए हैं।
  • वे विश्व को भोजन उपलब्ध कराने में मदद करते हैं तथा अधिकांश ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं।
  • महासागरों में अनेक प्रकार के जीवनरक्षक औषधीय यौगिक, जिनमें सूजनरोधी और कैंसररोधी दवाएं भी शामिल हैं, खोजे गए हैं।
  • महासागर विश्व की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, 90% से अधिक व्यापार समुद्री मार्गों से होता है और यह लाखों लोगों के लिए रोजगार का स्रोत है।
  • वे मौसम और जलवायु को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • सतत विकास लक्ष्य 14 है 'सतत विकास के लिए महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और सतत उपयोग करना'

महासागरों के लिए खतरे:

  • प्रदूषण, अत्यधिक मछली पकड़ना, आक्रामक प्रजातियाँ, तथा जीवाश्म ईंधन के व्यापक उपयोग के कारण समुद्र की बढ़ती अम्लता।
  • प्लास्टिक कचरा भी आज महासागरों के सामने सबसे बड़े खतरों में से एक है।

वैश्विक हैकथॉन - 'हैरबिंगर 2024 - इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन'

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने तीसरा वैश्विक हैकथॉन - 'हैरबिंगर 2024 - इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन' लॉन्च किया।
  • हैकाथॉन में दो मुख्य थीम हैं:शून्य वित्तीय धोखाधड़ीऔरदिव्यांगों के लिए अनुकूल होना

शून्य वित्तीय धोखाधड़ी के अंतर्गत

  • वित्तीय प्रणाली की अखंडता को बनाए रखते हुए टोकन-आधारित (सीबीडीसी) लेनदेन में लेनदेन की गुमनामी सुनिश्चित करना।
  • म्यूल बैंक खातों/भुगतान वॉलेट की पहचान करना।

"दिव्यांगों के अनुकूल होना"

  • दृष्टिबाधित व्यक्तियों द्वारा बैंक नोटों की सटीक पहचान करना।

प्रोत्साहन और समर्थन

  • पुरस्कार राशि: प्रत्येक समस्या विवरण के विजेताओं के लिए INR 40 लाख।
  • विशेष पुरस्कार: सभी समस्या विवरणों पर सर्वोत्तम महिला टीम के लिए 20 लाख रुपये।
  • स्टिपेंड: प्रोटोटाइप विकास लागत को कवर करने के लिए प्रत्येक शॉर्टलिस्टेड टीम के लिए INR 5 लाख।

मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली, इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं

  • नरेंद्र मोदी ने रविवार 9 जून की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • वे जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं
  • इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली।

अन्य तथ्य:

  • 33 मंत्री पहली बार केंद्र सरकार का हिस्सा बने, सात सहयोगी दलों से
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 37 साल की रक्षा निखिल खडसे सबसे युवा जबकि 79 वर्षीय जीतन राम मांझी सबसे बुजुर्ग मंत्री बने हैं।
  • मंत्रिपरिषद में सात महिलाओं को भी शामिल किया गया है I