13-14 सितंबर समसामयिकी
मोरक्को में भूकंप
हाल ही में मोरक्को में आए भूकंप के कारण भीषण तबाही देखी गई, यह मोरक्को के इतिहास में अब तक का सबसे विनाशकारी भूकंप है।
6.8 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र एटलस पर्वत के अल-हौज़ क्षेत्र में था, यह क्षेत्र प्राचीन शहर मराकेश के निकट स्थित है।
मोरक्को में भूकंप का कारण:
इस भूकंप का प्रमुख कारण अफ्रीकी प्लेट और यूरेशियन प्लेट का अभिसरण है।
यह भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे अपेक्षाकृत उथली गहराई पर आया, जो इसकी विनाशकारी क्षमता में एक योगदान कारक है।
मोरक्को के बारे में मुख्य तथ्य:
मोरक्को पश्चिमी-उत्तरी अफ्रीका में जिब्राल्टर जलडमरूमध्य के उस पार स्पेन के ठीक सामने स्थित है।
इसकी सीमाएँ पूर्व और दक्षिण-पूर्व में अल्जीरिया, दक्षिण में पश्चिमी सहारा से लगती हैं तथा यह पश्चिम में अटलांटिक महासागर एवं उत्तर में भूमध्य सागर से घिरा हुआ है।
राजधानी शहर: रबात
प्रमुख पर्वत शृंखलाएँ: एटलस और रिफ पर्वत।
अन्य तथ्य:
मोरक्को अफ्रीका और यूरेशिया की अभिसरण प्लेट पर स्थित है, जो पृथ्वी की भू-पर्पटी का निर्माण करने वाली दो प्रमुख विवर्तनिक प्लेटें हैं।
इनमें लगातार कंपन हो रहा है और ये आपस में टकरा रही हैं जिससे पहाड़, ज्वालामुखी, भूकंप तथा अन्य भू-वैज्ञानिक स्थितियाँ उत्पन्न हो रही हैं।
मोरक्को में एटलस पर्वत इन प्लेटों के बीच टकराव का परिणाम है, क्योंकि वे संपीड़न बलों द्वारा दबाए और ऊपर उठाए जाते हैं।
DMRC और BEL ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 13 सितंबर, 2023 को स्वदेशी संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली (i-CBTC) विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
यह साझेदारी रेल परिवहन में नवाचार को बढ़ावा देगी, लागत कम करेगी और ट्रेन नियंत्रण सिग्नलिंग सिस्टम के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी।
संचार-आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली रेल बुनियादी ढांचे का कुशलतापूर्वक उपयोग करते हुए ट्रेन संचालन को अनुकूलित करेगी और यात्री सेवाओं को बढ़ाएगी।
बीईएल के बारे में-
1954 में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की स्थापना की गई थी।
बीईएल सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विशिष्ट समूह में से एक है, जिसे नवरत्न का दर्जा दिया गया है।
बीईएल एक बहु-उत्पाद, बहु-प्रौद्योगिकी, बहु-इकाई समूह के रूप में विकसित हो गया है जो देश के सशस्त्र बलों को रडार और फायर कंट्रोल सिस्टम के क्षेत्रों में अत्याधुनिक उत्पादों और प्रणालियों के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए सशक्त बना रहा है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के बारे में-
दिल्ली मेट्रो, भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, नोएडा और गाजियाबाद शहरों को आपस में जोड़ने वाली एक परिवहन प्रणाली है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) को कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत 3 मई, 1995 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र सरकार की समान इक्विटी भागीदारी के साथ निर्माण और संचालन को पूरा करने के लिये पंजीकृत किया गया था।
वेन फार्मास्युटिकल्स में FDI की मंजूरी
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 13 सितंबर, 2023 को भारतीय कंपनी सुवेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में साइप्रस की बेरहायन्दा लिमिटेड द्वारा 9589 करोड़ रुपये तक के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को स्वीकृति दी ।
सरकार की इस मंजूरी के तहत सुवेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के 76 प्रतिशत इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया जाएगा।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI), भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा प्रस्ताव के मूल्यांकन के बाद इसे मंजूरी दी गई है।
स्वीकृत विदेशी निवेश का लक्ष्य संयंत्र और उपकरणों में निवेश के माध्यम से नये रोजगारों का सृजन करते हुए भारतीय कंपनी सुवेन फार्मास्यूटिकल्स की क्षमता का विस्तार करना है।
मौजूदा एफडीआई नीति के अनुसार, ग्रीनफील्ड फार्मास्युटिकल परियोजनाओं में स्वचालित व्यवस्था के तहत 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति है।
विगत 5 वर्षों (2018-19 से 2022-23 तक) के दौरान फार्मास्युटिकल क्षेत्र में कुल एफडीआई प्रवाह 43,713 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले वित्तीय वर्ष में इस क्षेत्र में एफडीआई में 58 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)-
सेबी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 के प्रावधानों के अनुसार 12 अप्रैल, 1992 को स्थापित एक वैधानिक निकाय (एक गैर-संवैधानिक निकाय जिसे संसद द्वारा स्थापित किया गया) है।
सेबी का मूल कार्य प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितों की रक्षा करना तथा प्रतिभूति बाज़ार को बढ़ावा देना एवं विनियमित करना है।
सेबी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है तथा क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली में हैं।
उत्तर-पूर्वी अफ्रीकी देश में डैनियल तूफान
उत्तरी अफ्रीकी देश के पूर्वी हिस्सों में 10 सितंबर, 2023 को आए डैनियल तूफान के कारण व्यापक क्षति हुई है।
डेनियल, एक तीव्र भूमध्यसागरीय तूफ़ान है। तीव्र भूमध्यसागरीय तूफ़ान को "मेडिकेन" (medicane) भी कहा जाता है।
इस तूफान ने भूमध्य सागर में जाने से पहले ग्रीस में विनाशकारी बाढ़ ला दी थी जो एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात में बदल गई।
डैनियल तूफान के कारण लीबिया में 5,000 से अधिक लोगों के मारे जाने और 10 हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है।
समुद्री तूफान डैनियल की वजह से सबसे ज़्यादा खराब स्थिति लीबिया के समुद्री तट के किनारे स्थित शहर डर्ना (Derna) की है। डेर्ना में दो डैम थे, जो तूफान और बाढ़ से ये टूट गए।
लीबिया के प्रधानमंत्री ने 11 सितंबर, 2023 को तीन दिन के शोक की घोषणा की और देश भर में झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया।
5. बैंकों के निवेश पोर्टफोलियो मानदंडों में संशोधन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 12 सितंबर, 2023 को वाणिज्यिक बैंकों के निवेश पोर्टफोलियो के वर्गीकरण, मूल्यांकन और संचालन के लिये संशोधित मानदंड जारी किये।
वैश्विक मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ इन मानदंडों को संरेखित करने के प्रयास के तहत RBI द्वारा यह कदम उठाया गया है।
‘भारतीय रिजर्व बैंक (वाणिज्यिक बैंकों के निवेश पोर्टफोलियो का वर्गीकरण, मूल्यांकन और संचालन) दिशानिर्देश, 2023’ के रूप में जारी ये संशोधित मानदंड 1 अप्रैल, 2024 से सभी वाणिज्यिक बैंकों पर लागू होंगे। इसमें क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शामिल नहीं हैं।
नये दिशानिर्देशों में निवेश पोर्टफोलियो का सिद्धांत-आधारित वर्गीकरण शामिल है।
संशोधित मानदंडों के अनुसार, बैंकों को अपने संपूर्ण निवेश पोर्टफोलियो को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत करना होगा।
ये 3 श्रेणियां निम्नलिखित हैं-
परिपक्वता तक धारित (HTM)
बिक्री के लिए उपलब्ध (AFS) और
लाभ और हानि के माध्यम से उचित मूल्य (FVTPL)
प्रसिद्ध रुद्र वीणा वादक उस्ताद अली ज़की हैदर का निधन
प्रसिद्ध रुद्र वीणा वादक उस्ताद अली ज़की हैदर का 8 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे उस्ताद असद अली खान के शिष्य थे।
अली ज़की हैदर ध्रुपद के जयपुर बीनकर घराने की खंडारबानी/खंडहरबानी शैली (Khandarbani style) के अंतिम ‘प्रतिपादक’ (exponent) थे।
अन्य तथ्य-
रुद्र वीणा भारतीय शास्त्रीय संगीत में उपयोग की जाने वाली मुख्य वीणा प्रकारों में से एक है। रुद्र वीणा विशेष रूप से ध्रुपद संगीत शैली में प्रयुक्त होता है।
पौराणिक कथा के अनुसार, रुद्र वीणा भगवान शिव द्वारा देवी पार्वती की सुंदरता के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में बनाई गई थी।
रूद्र वीणा सागौन की लकड़ी, धातु, कद्दू और बाँस से बना एक तार वाद्य यंत्र है।
गुजरात विधानसभा द्वारा डिजिटल हाउस का उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 सितंबर, 2023 को कागज रहित कामकाज को बढ़ावा देने के लिए गुजरात विधानसभा के राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) परियोजना का उद्घाटन किया।
राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (National eVidhan Application- NeVA) परियोजना का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत के सभी विधानमंडलों को 'डिजिटल सदनों’ में परिवर्तित करना है।
‘वन नेशन वन एप्लीकेशन’ लागू करने वाला गुजरात पहला राज्य बन जाएगा।
राज्यों और केंद्रशासित प्रदशों में NeVA के कार्यान्वयन के लिये संसदीय कार्य मंत्रालय, ‘नोडल मंत्रालय’ है।
‘वन नेशन वन एप्लीकेशन’ से सदन के कामकाज में गति और पारदर्शिता लाएगी।
NeVA ऐप के माध्यम से विधायक अपने क्षेत्र में रहकर भी सरकार व विधानसभा से जुड़े रह सकेंगे।
गुजरात विधानसभा के डिजिटल हो जाने से विधानसभा में प्रयोग होने वाले 25 टन कागज की बचत होगी।
राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन परियोजना:
'वन नेशन वन एप्लीकेशन' (One Nation One Application) की तर्ज पर विकसित राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (National eVidhan Application- NeVA) परियोजना का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत के सभी विधानमंडलों को 'डिजिटल सदनों’में परिवर्तित करना है, ताकि वे समस्त सरकारी कार्य को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कागज रहित मोड में निष्पादित करने में सक्षम हो सकें।
NeVA का उपयोग मोबाइल ऐप के आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म और वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। सदस्य केंद्रित एप्लिकेशन के रूप में, NeVA किसी सदन के दैनिक कामकाज से संबंधित सभी विषयों का समाधान करता है।
अन्य राज्यों की स्थिति:
नागालैंड इस वर्ष मार्च में नेवा को लागू करने वाला पहला राज्य बना।
उत्तर प्रदेश भारत के उन चुनिंदा राज्य विधानसभाओं में से एक है जिसने डिजिटल प्रणाली को लागू किया है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अनुसार, संसद के दोनों सदनों और सभी राज्य विधान सभाओं एवं विधान परिषदों की कार्यवाही वर्ष 2023 तक एक मंच पर उपलब्ध होगी।
अंतर्राष्ट्रीय स्थिति:
विदित है कि वर्ष 2021 में दुबई 100% पेपरलेस होने वाली दुनिया की पहली सरकार बन गई। इससे व्यय में 35 करोड़ डॉलर की कमी आएगी और 14 मिलियन मानव-घंटे की बचत भी होगी।
अमेरिकी सरकार ने वर्ष 2022 तक सभी सरकारी एजेंसियों में कागज का उपयोग बंद करने की घोषणा की है।
विराट कोहली सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने एकदिवसीय मैच में सबसे तेज 13,000 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
11 सितंबर, 2023 को एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में कोहली ने यह कीर्तिमान स्थापित किया।
कोहली ने 267 पारियों में जबकि सचिन ने 321 पारियों में 13,000 एकदिवसीय रन बनाए।
कोहली 13,000 एकदिवसीय रन बनाने वाले विश्व के पांचवें खिलाड़ी बन गए।
सचिन तेंदुलकर के बाद कोहली वनडे में 13000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:
सचिन तेंदुलकर (भारत)18,426 रन
कुमार संगकारा (श्रीलंका)14,234 रन
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)13,704 रन
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)13,430 रन
विराट कोहली (भारत)13,000 रन *
चर्चा में भोज आर्द्रभूमि -
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने भोपाल में अपर लेक और आर्द्रभूमि के अन्य स्थलों पर क्रूज नौकाओं को चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
साथ ही, आर्द्रभूमि नियमावली, 2017 के प्रावधानों के तहत 'नो डेवलपमेंट जोन' यानी 'बफर जोन के भीतर निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया है।
भोज आर्द्रभूमि (भोपाल, मध्य प्रदेश) को 2002 में रामसर स्थल नामित किया गया था ।
इसमें दो मानव निर्मित जलाशय हैं; अपर लेक (भोजताल) और लोअर लेक ।
भोज आर्द्रभूमि के बारे में-
यह मध्य प्रदेश में भोपाल के आसपास स्थित है
आर्द्रभूमि अंतरराष्ट्रीय महत्व वाला एक रामसर स्थल भी है।
इसमें दो झीलें हैं, ऊपरी झील, जिसे भोजताल भी कहा जाता है और निचली झील या छोटा तालाब कहा जाता है
ऊपरी झील में 15 प्रकार की मछलियाँ और कछुए रहते हैं
दुनिया भर में लगभग 2,500 प्रवासी पक्षी आर्द्रभूमि का दौरा करते हैं जो उनके लिए प्रजनन और घोंसले के निवास स्थान के रूप में कार्य करता है।
मालवा के परोपकारी-शासक, परमार राजा भोज (1005-1055 ई.पू.), जिनके नाम पर राज्य की राजधानी भोपाल का नाम भी रखा गया है, ने कोलांस पर एक मिट्टी का बांध बनाकर झील का निर्माण करवाया था ।
चर्चा में पूर्वी समुद्री गलियारा (EMC)
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पूर्वी समुद्री गलियारे (ईएमसी) पर रूस के व्लादिवोस्तोक में भारत-रूसी कार्यशाला का निमंत्रण दिया।
व्लादिवोस्तोक बारे में:
व्लादिवोस्तोक रूस के प्रशांत तट (Pacific Coast) पर सबसे बड़ा बंदरगाह है।
इसके अलावा यह प्रसिद्ध ट्रांस साइबेरियन रेलवे (Trans Siberian Railway), जो कि रूस के सुदूर पूर्व को रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) और पश्चिम में यूरोप के देशों से जोड़ता है, का अंतिम स्टेशन भी है।
व्लादिवोस्तोक के विशाल बंदरगाह पर शिपिंग (Shipping) और मछली पकड़ना मुख्य व्यावसायिक गतिविधियाँ हैं।
ऑटोमोबाइल्स इस बंदरगाह के माध्यम से आयात की जाने वाली सबसे प्रमुख वस्तु है, जहाँ से उन्हें अक्सर आगे रूस के आंतरिक हिस्सों तक पहुँचाया जाता है।
इस गलियारे का महत्त्व:
इससे रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र में भारत की संलग्नता में वृद्धि होगी,
भारत में तेल और गैस शिपमेंट बढ़ेगा,
समुद्र से होकर पूर्वोत्तर एशिया के साथ विविध व्यापारिक मार्ग विकसित होंगे आदि ।
11.चर्चा में किलाऊआ ज्वालामुखी
अमेरिकी राज्य हवाई में किलाउआ ज्वालामुखी में फिर से उद्गार ( erupt) हुआ है।
किलाऊआ ज्वालामुखी के बारे में:
किलाऊआ, जिसे माउंट किलाऊआ (हवाई में "अधिक फैलाने वाला") भी कहा जाता है, संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई द्वीप के दक्षिण-पूर्वी भाग पर हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है।
किलाऊआ के पश्चिमी और उत्तरी ढलान इसके पास के ज्वालामुखी मौनालोआ के साथ विलय होते हैं।
इसे विश्व के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में स्थान प्राप्त है तथा इसका आकार गुंबद के समान है।
ज्वालामुखी का 4,090-फुट (1,250-मीटर) शिखर क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके कारण लगभग 3 मील (5 किमी) लंबा, 2 मील (3.2 किमी०) चौड़ा तथा 4 वर्ग मील (10 वर्ग किलोमीटर) से अधिक के क्षेत्र वाले एक काल्डेरा का निर्माण हुआ है।
काल्डेरा, क्रेटर (यह ज्वालामुखी शंकु के ऊपर सामान्यतः कीपाकार गर्तनुमा आकृति है) का ही विस्तृत रूप है। यह क्रेटर में धँसाव अथवा विस्फोटक उदगार से निर्मित स्थलरूप माना जाता है। क्रेटर के धँसाव से उसका आकार बड़ा हो जाता है व काल्डेरा का निर्माण होता है।
. पीएम श्री स्कूल
हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उत्तराखंड में 141 पीएम श्री स्कूलों (PM SHRI School) की आधारशिला रखी है I
अन्य तथ्य :
पीएम श्री स्कूल एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
पीएम श्री के तहत स्थापित विद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सभी घटकों को प्रदर्शित करेंगे और अनुकरणीय विद्यालयों के रूप में कार्य करेंगे।
साथ ही ये विद्यालय अपने आसपास के अन्य संस्थानों को भी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
योजनावधिः 2022-23 से 2026-27 तक ।
प्रमुख विशेषताएं-
इसके तहत केंद्र / राज्य / केंद्र शासित प्रदेश / स्थानीय निकायों द्वारा प्रबंधित स्कूलों में से मौजूदा स्कूलों को अपग्रेड करके 14500 से अधिक पीएम श्री स्कूलों की स्थापना की जाएगी।
प्रत्येक कक्षा में प्रत्येक बच्चे के लर्निंग आउटकम्स पर ध्यान दिया जाएगा।
13. विश्व ड्यूकेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी दिवस
विश्व ड्यूकेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (DMD) दिवस प्रत्येक वर्ष 7 सितंबर को मनाया जाता है,
जिसका उद्देश्य DMD के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा इस दुर्लभ अपक्षयी बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों के जीवन में सुधार करना है।
इस वर्ष के DMD दिवस की थीम "ड्यूकेन: ब्रेकिंग बैरियर्स" है।
अन्य तथ्य-
DMD एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति है जो मांसपेशियों को धीरे-धीरे कमज़ोर करती है
यह प्रत्येक पाँच हज़ार लड़कों में से लगभग एक को प्रभावित करती है।
यह स्थिति X- क्रोमोसोम उत्परिवर्तन के परिणामस्वरूप होती है तथा चलने में कठिनाइयों का कारण बनती है, इसके बाद अन्य शारीरिक गतिविधियों को करने में असुविधा होती है।
अंततः DMD श्वास और हृदय क्रिया जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यों को प्रभावित करता है क्योंकि हृदय भी एक मांसपेशी है।
वर्तमान में, DMD का कोई ज्ञात उपचार नहीं है। इसके उपचार का उद्देश्य जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिये लक्षणों को नियंत्रित करना है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के आधीन दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग (DEPwD), DMD के बारे में जागरूकता पैदा करने में सक्रिय रूप से शामिल है।
14. लीबिया में विनाशकारी बाढ़
हाल ही में पूर्वी लीबिया में विनाशकारी बाढ़ की घटना देखी गई, तूफान डेनियल के कारण आई इस बाढ़ के कारण व्यापक जन-धन की हानि हुई।
दशकों के युद्ध और एक केंद्रीय सरकार की कमी के अभाव के कारण देश के बुनियादी ढाँचे को काफी क्षति पहुँची है और हाल की मूसलाधार बारिश ने देश की स्थिति को अतिसंवेदनशील बना दिया है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लीबिया एकमात्र ऐसा देश है जिसके पास कोई जलवायु रणनीति नहीं है।
यह आपदा लीबिया में स्थिरता, एकता और व्यापक शासन की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करती है, क्योंकि देश आंतरिक अशांति से लेकर प्रवासियों के शोषण तथा तेल राजस्व विवादों तक कई संकटों से जूझ रहा है।
15. हिंदी दिवस
प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है I
इस साल 2023 में विश्व हिंदी दिवस की थीम है- 'हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृमाभा की महत्व को भूले।
हिंदी दिवस का इतिहास:
देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को 14 सितंबर, 1949 को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था।
काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त, हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंददास ने हिंदी को राजभाषा बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
पहला हिंदी दिवस वर्ष 1953 में मनाया गया था।
हिंदी के अलावा अंग्रेजी दूसरी आधिकारिक भाषा (संविधान का अनुच्छेद 343) है ।
हिंदी आठवीं अनुसूची की भाषा भी है।
अनुच्छेद 351 'हिंदी भाषा के विकास के लिये निर्देश' से संबंधित है।
हिंदी शास्त्रीय भाषा नहीं है।
नोट-
विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। यह प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगाँठ की स्मृति में मनाया जाता है, जो 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था।
विश्व हिंदी सचिवालय भवन का उद्घाटन 2018 में मॉरीशस में किया गया था।
2021 Simplified Education Pvt. Ltd. All Rights Reserved