नागास्त्र-1
- भारतीय थल सेना को पहला स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन आत्मघाती ड्रोन 'नागास्त्र-1'प्राप्त हुआ।
नागास्त्र-1 के बारे में:
- इसे सोलर इंडस्ट्रीज के इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (EEL), नागपुर ने विकसित किया है।
- यह 2 मीटर तक की सटीकता के साथ जीपीएस सक्षम सटीक हमलों के साथ 'कामिकेज़ मोड'में शत्रुतापूर्ण खतरों को बेअसर कर सकता है।
- कामिकेज़ द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी एयर अटैक कोर के सदस्यों को संदर्भित करता है, जिन्हें लक्ष्य (जैसे जहाज) पर आत्मघाती हमला करने के लिए तैयार किया गया था।
- हालांकि, नागास्त्र-1 सैनिकों की जान को खतरे में डाले बिना दुश्मन के कैंपों पर सटीक हमला करने में सक्षम है।
यह दिन-रात निगरानी करने वाले कैमरों से सुसज्जित है।
- यह 1 किलोग्राम उच्च-विस्फोटक विखंडन हथियार ले जा सकता है।
- यह पैराशूट रिकवरी तंत्र के जरिये गिरने, रिकवर होने और फिर से उपयोग करने जैसी अनूठी विशेषताओं से युक्त है।
|
टूनेट प्लेटफॉर्म
- भारत ने टीबी (तपेदिक / क्षय रोग) का पता लगाने के लिए टूनेट प्लेटफॉर्म विकसित किया है।
- इस प्लेटफॉर्म की विश्व स्वास्थ्य सभा में सराहना की गई है। इस प्लेटफॉर्म को गोवा स्थित मोलबायो (Molbio)ने तैयार किया है।
टूनेट प्लेटफॉर्म के बारे में:
यह फुफ्फुसीय (Pulmonary),बाह्य-फुफ्फुसीय (यानी फेफड़ों से अलग अंग) (Extrapulmonary) और रिफाम्पिसिन-प्रतिरोधी टीबी के निदान के लिए एक हस्तचालित, बैटरी से चलने वाला तथा रियल टाइम आधारित मॉलिक्यूलर टेस्ट उपकरण है।
- इसे स्वास्थ्य केंद्रों, प्रयोगशालाओं एवं क्षेत्रों में उपयोग किया जा सकता है।
- यह एक घंटे से भी कम समय में परीक्षण के परिणाम दे देता है। साथ ही, इस प्लेटफॉर्म की मदद से 40 से अधिक बीमारियों का टेस्ट किया जा सकता है।
|
बिनसर वन्यजीव अभयारण्य
- हाल ही में, भारतीय वायु सेना ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बिनसर वन्यजीव अभयारण्य (बीडब्ल्यूएस) में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने के लिए एक एमआई17 हेलीकॉप्टर तैनात किया।
बिनसर वन्यजीव अभयारण्य के बारे में:
- स्थान: यह भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है।
- यह हिमालय के कुमाऊं क्षेत्र में, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से लगभग 33 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।
- अभयारण्य लगभग 47 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
इतिहास:
- बिनसर चंद राजवंश शासकों की पूर्ववर्ती ग्रीष्मकालीन राजधानी थी , जिन्होंने 7वीं से 18वीं शताब्दी ई. तक कुमाऊं पर शासन किया था। यह 2,420 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
- स्थानीय लोगों के अनुसार बिनसर का नामभगवान शिव को समर्पित बिनेश्वर महादेव मंदिर (16वीं शताब्दी का मंदिर) के नाम पर रखा गया है।
वनस्पति:
- यह अभयारण्यअधिक ऊंचाई पर ओक और रोडोडेंड्रोन वनोंसे तथा कम ऊंचाई पर चीड़ के वनों से आच्छादित है।
- इसमें 25 प्रकार के पेड़, 24 प्रकार की झाड़ियाँ और सात प्रकार की घासें हैं।
जीव-जंतु:
- यह देशी और प्रवासी पक्षियों की 200 से अधिक प्रजातियों तथा भारतीयलाल लोमड़ी, सियार, पाइन मार्टन और साही जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों का आवास है।
- इसमेंतेंदुए, घोरल, जंगली सूअर, काकड़ , बंदर और हिमालयी काले भालू तथाहिमालयी मोनाल, कोक्लास तीतर और हिमालयी ग्रिफॉन सहित पक्षियों की कई प्रजातियां भी पाई जाती हैं।
|
सिरिल रामफोसा बने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति
- हाल ही मेंदक्षिण अफ्रीकी संसद की बैठक में सिरिल रामाफोसाको दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल के लिए चुन लिया गया है ।
- सिरिल रामाफोसा की अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) पार्टी, दक्षिणपंथी डेमोक्रेटिक अलायंस (डीए) और अन्य छोटे दलों के बीच एक गठबंधन सरकार बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद रामफौसा को फिर से राष्ट्रपति चुना गया।
दक्षिण अफ़्रीका में राष्ट्रपति का चुनाव :
- दक्षिण अफ़्रीका के 1996 के संविधान के अनुसार, देश के राष्ट्रपति का चुनाव देश की संसद द्वारा किया जाता है।
- दक्षिण अफ़्रीका की संसद एक द्विसदनीय सदन है जिसमें नेशनल असेंबली और नेशनल काउंसिल ऑफ़ प्रोविंस शामिल हैं।
- नेशनल असेंबली दक्षिण अफ़्रीकी संसद का निचला सदन है और इसमें 350- 400 सदस्य होते हैं और जो आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के माध्यम से पांच साल के कार्यकाल के लिए लोगों द्वारा सीधे चुने जाते हैं।
- राष्ट्रपति का चुनाव संसद के सदस्यों द्वारा किया जाता है। हालाँकि संसद का कोई सदस्य ही दक्षिण अफ़्रीका का राष्ट्रपति चुना जा सकता है।
दक्षिण अफ़्रीका गणराज्य के बारे में:
- दक्षिण अफ़्रीका अफ़्रीकी महाद्वीप के सबसे दक्षिणी सिरे पर स्थित है।
रंगभेद की नीति 1994 में समाप्त हुई और महान अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला,1994 में दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुने गये।
- दक्षिण अफ्रीका की राजधानी: इसकी तीन राजधानियाँ हैं। प्रिटोरिया (कार्यकारी), केप टाउन (विधायी), और ब्लोमफ़ोन्टेन (न्यायिक)।
- मुद्रा: रैंड
- राष्ट्रपति: सिरिल रामाफोसा
|
गुजरात के 'स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय' को यूनेस्को ने 'प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार-2024' के लिए किया सूचीबद्ध
- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज स्थित स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय को यूनेस्को प्रि वरसाय म्यूजियम-2024के लिए वैश्विक चयन में शामिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
अन्य तथ्य:
- स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय को यूनेस्को द्वारा प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार के लिए सात सबसे खूबसूरत संग्रहालयों में से एक के रूप में चुना गया है।
- 2015 से हर साल यूनेस्को द्वारा घोषित प्रिक्स वर्सेल्स वास्तुकला प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला है जो दुनिया भर में बेहतरीन समकालीन परियोजनाओं पर प्रकाश डालती है।
स्मृतिवन के बारे में:
- लगभग 470 एकड़ में फैला स्मृति वन उन लोगों के साहस का जश्न मनाता है, जिन्होंने 2001 के भूकंप को झेला था। इस भूकंप का केंद्र भुज में था और इसमें लगभग 13,000 लोगों की जान चली गई थी।
इस स्मारक में आपदा में मारे गए लोगों के नाम शामिल हैं, जिसका उद्घाटन अगस्त 2022 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया था I
- अत्याधुनिक स्मृतिवन भूकंप संग्रहालय को सात विषयगत खंडों में व्यवस्थित किया गया है: पुनर्जन्म, पुनः खोज, पुनर्स्थापना, पुनर्निर्माण, पुनर्विचार, पुनःजीवित और नवीकरण ।
|
आई हैव द स्ट्रीट्स: ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी'
- ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 'आई हैव द स्ट्रीट्स: ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी' नामक अपनी आत्मकथा का अनावरण किया
- प्रशंसित लेखक सिद्धार्थ मोंगा के साथ सह-लिखित है ।
- अपनी आत्मकथा में अश्विन अपने बचपन के संघर्षों , जिसमें स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे और अपने परिवार का अटूट समर्थन शामिल है, को साझा करके नवोदित क्रिकेटरों को प्रेरित करने की उम्मीद करते हैं।

रविचंद्रन अश्विन:
- 37 साल की उम्र में अश्विन ने 744 अंतरराष्ट्रीय विकेट और 4,000 से ज़्यादा रन बनाया है ।
- भारत के लिए उनका पहला मैच जून 2010 में श्रीलंका के खिलाफ़ जिम्बाब्वे की एक वनडे ट्राई-सीरीज़ में हुआ था।
- 100 मैचों में 516 विकेट लेकर सर्वकालिक नौवें और स्पिनरों में पांचवें स्थान पर हैं।
|
साहित्य अकादमी ने की बाल साहित्य पुरस्कार और युवा साहित्य पुरस्कारों की घोषणा
- साहित्य अकादमी ने इस वर्ष के साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार और साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार की घोषणा की।
- साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार के लिए 24 लेखकों और साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए 23 लेखकों का चयन किया गया है।
- अकादमी ने बताया कि सभी चयनित लेखकों को 50 हजार रुपये और एक ताम्र पट्टिका प्रदान की जायेगी।
- अंग्रेजी लेखिका के वैशाली और हिंदी लेखक गौरव पांडे को इस बार साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार दिया जाएगा।
अन्य तथ्य:
- युवा पुरस्कार जीतने वाले अन्य लेखक हैं नयनज्योति शर्मा (असमिया), सुतपा चक्रवर्ती (बंगाली), सेल्फ मेड रानी बारो (बोडो) और हीना चौधरी (डोगरी)। इनके अलावा रिंकू राठौड़ (गुजराती), श्रुति बी आर (कन्नड़), मोहम्मद अशरफ जिया (कश्मीरी), अद्वैत सालगांवकर (कोंकणी), रिंकी झा ऋषिका (मैथिली) और श्यामकृष्णन आर (मलयालम) भी विजेताओं में शामिल हैं। वाइखोम चिंगखिंगनबा (मणिपुरी), देवीदास सौदागर (मराठी), सूरज चपागैन (नेपाली), संजय कुमार पांडा (उड़िया), रणधीर (पंजाबी), सोनाली सुतार (राजस्थानी) को भी युवा पुरस्कार के लिए चुना गया है। अन्य विजेता अंजन करमाकर (संथाली), गीता प्रदीप रूपानी (सिंधी), लोकेश रघुरामन (तमिल), रमेश कार्तिक नायक (तेलुगु) और जावेद अंबर मिस्बाही (उर्दू) हैं।
देवेंद्र व नंदिनी को बाल साहित्य पुरस्कार:
बाल साहित्य पुरस्कार के लिए अकादमी ने अंग्रेजी लेखिका नंदिनी सेनगुप्ता को उनके ऐतिहासिक उपन्यास ‘द ब्लू हॉर्स एंड अदर अमेजिंग एनिमल स्टोरीज फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री’ और देवेंद्र कुमार को बच्चों की कहानियों के संग्रह ‘51 बाल कहानियां’ के लिए चुना है।
- बाल साहित्य पुरस्कार विजेताओं को एक तांबे की पट्टिका वाला एक छोटा संदूक व 50,000 रुपये का चेक मिलेगा।
|
सुब्बैया नल्लमुथु को मिला शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 2024
- 18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (एमआईएफएफ) में वन्यजीव पर आधारित प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री सुब्बैया नल्लमुथु को बहुप्रतीक्षित वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के बारे में:
प्रतिष्ठित डॉ. वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड एमआईएफएफ के हर आयोजन में एक फिल्म निर्माता को भारत में डॉक्यूमेंट्री फिल्मों और इनके प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है।
- इसमें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
- यह पुरस्कार महान फिल्म निर्माता वी शांताराम की स्मृति में स्थापित किया गया है।
|
लद्दाख में प्रारंभ हुआ 'हेमिस त्सेचु उत्सव, 2024'
- लद्दाख में वार्षिक हेमिस मठ महोत्सव, जिसे हेमिस त्सेचु के नाम से जाना जाता है, आज से बड़े धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ शुरू हो रहा है।
अन्य तथ्य:
- हेमिस मठवासी उत्सव गुरु पद्म संभव की जयंती के अवसर पर भव्य प्रार्थना, पवित्र मुखौटा नृत्यों के प्रदर्शन और थंका या भित्ति चित्रकला की प्रदर्शनी के साथ मनाया जाता है।
यह देश में एक लोकप्रिय त्यौहार है क्योंकि देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग भिक्षुओं द्वारा मुखौटा नृत्य के माध्यम से गुरु पद्म संभव के शक्तिशाली और पवित्र प्रकटीकरण को देखने के लिए लद्दाख आते हैं।
- इसकी स्थापना 17वीं शताब्दी में लद्दाख के राजा देसोंग नामग्याल के पुत्र गल्र्स रिनपोछे द्वारा की गई थी, तभी से यह उत्सव मनाया जा रहा है।
|
श्रुति वोरा
- श्रुति वोरा घुड़सवारी में थ्री स्टार ग्रैंड प्रिक्स इवेंट जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं
- कोलकाता की 53 वर्षीय श्रुति वोरा ने 7 जून 2024 को स्लोवेनिया के लिपिका में आयोजित एफईआई ड्रेसेज विश्व कप में सीडीआई-3 इवेंट जीता।
श्रुति वोरा के विषय में
- श्रुति वोरा (जन्म: 6 जनवरी 1971, कोलकाता) एक भारतीय इक्वेस्ट्रियन हैं।
- श्रुति ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा लोरेटो हाउस से पूरी की, फिर कोलकाता के श्री शिक्षायतन कॉलेज से व्यापार की स्नातक और जेनेवा, स्विट्जरलैंड में यूरोपीय विश्वविद्यालय से व्यावसायिक प्रबंधन में स्नातकोत्तर प्राप्त की।
- श्रुति वोरा ने डेनमार्क के हर्निंग में आयोजित 2022 FEI विश्व चैंपियनशिप (घुड़सवारी खेलों) में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- वोरा ने जून 2022 में हेगन में विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया और इंचियोन में 2014 एशियाई खेलों में भारत (8वें स्थान पर) का प्रतिनिधित्व किया।
|
17वीं यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप
- यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप या यूरो कप का 17वां संस्करण 15 जून 2024 को जर्मनी में शुरू हुआ।
- यूरो कप के 17वें संस्करण की मेजबानी जर्मनी द्वारा किया जा रहा है । जो 15 जून से 15 जुलाई 2024 तक पूरे जर्मनी में आयोजित किया जाएगा।
- इटली गत चैंपियन है , जिसने ग्यारह यूईएफए सदस्य देशों की मेजबानी में आयोजित 16वें यूरो कप मेंइंग्लैंड को हराया था।
- 17वें यूरो कप में 24 यूरोपीय टीमें हिस्सा ले रही हैं और उन्हें छह ग्रुप में बांटा गया है।
- पहली बार जॉर्जिया यूरो कप के अंतिम 24 ग्रुप चरणों में पहुंचा है।
यूरो कप के बारे में
- यूरो कप का आयोजन यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (यूईएफए) द्वारा किया जाता है।
- यह हर चार साल के बाद आयोजित किया जाता है
- कप का पहला संस्करण1960 में फ्रांस में आयोजित किया गया था और सोवियत संघ ने जीता था।
- जर्मनी और स्पेन ने तीन-तीन बार जीता है।
|
वैश्विक पवन दिवस'
- भारत में पवन ऊर्जा की उपलब्धियों और संभावनाओं को याद करने के लिए 15 जून, 2024 को दिल्ली में 'वैश्विक पवन दिवस' का आयोजन किया।
- नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई), भारत सरकार द्वारा आयोजित।
- थीम 2024: “पवन-ऊर्जा: भारत के भविष्य को शक्ति प्रदान करना”
प्रमुख तथ्य -
- मई 2024 तक 46.4 गीगावॉट की संचयी स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता के साथ, यह दुनिया में चौथा सबसे बड़ा देश बन गया है ।
- भारत को 2030 तक 500 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य की ओर ले जाना और 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन प्राप्त करना है।
|
सिद्धेश साकोरे
- महाराष्ट्र के किसान और एग्रो रेंजर्स के संस्थापक सिद्धेश साकोरे को प्राकृतिक खेती और अपशिष्ट प्रबंधन में उनके नवाचारों के लिए विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा दिवस पर यूएनसीसीडी द्वारा भूमि नायक नामित किया गया।
- यह घोषणा जर्मनी के बॉन में एक कार्यक्रम के दौरान की गई, जिसमें दुनिया भर के 10 भूमि नायकों को सम्मानित किया गया।
मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीसीडी)
- रियो डी जेनेरियो में आयोजित 1992 के पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीईडी) - जिसे पृथ्वी शिखर सम्मेलन भी कहा जाता है - में मरुस्थलीकरण से निपटने पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।
- दिसंबर 1992 में, महासभा ने इस मामले पर सहमति व्यक्त की और प्रस्ताव 47/188 को अपनाया, और 1994 में UNCCD की स्थापना की गई।
- मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCCD) पर्यावरण और विकास को टिकाऊ भूमि प्रबंधन से जोड़ने वाला एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौता है।
- 197 देश और यूरोपीय संघ अब इस कन्वेंशन के पक्षकार हैं।
- पहला सत्र अक्टूबर 1997 में रोम, इटली में आयोजित किया था।
- यूएनसीसीडी सचिवालय बॉन, जर्मनी में स्थित है।

|