Back to Blogs

20 अक्टूबर समसामयिकी | 20 October Current Affairs

Updated : 30th Oct 2023
20 अक्टूबर समसामयिकी | 20 October Current Affairs

20 अक्टूबर समसामयिकी

1. रघुबर दास, ओडिशा और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू, त्रिपुरा के राज्यपाल नियुक्त

  • हाल ही में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रघुबर दास को ओडिशा और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ।
  • रघुबर दास को प्रोफेसर गणेशी लाल के स्थान पर ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए गयें हैं ।
  • दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। दास वर्ष 2014 से वर्ष 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे।
  • इंद्र सेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य का स्थान लेंगे।
  • नल्लू भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य हैं

अन्य तथ्य:

  • अनुच्छेद 153. राज्यों के राज्यपाल: प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा । परन्तु इस अनुच्छेद की कोई बात एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों के लिए राज्यपाल नियुक्त किये जाने से निवारित नहीं करेगी ।
  • अनुच्छेद 155. राज्यपाल की नियुक्ति: राज्य के राज्यपाल को राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा नियुक्त करेगा ।

अनुच्छेद 154.राज्य की कार्यपालिका शक्ति:

  • राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी और वह इसका प्रयोग इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा ।

अनुच्छेद 156. राज्यपाल की पदावधि:

  1. राज्यपाल,राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पद धारण करेगा
  2. राज्यपाल,राष्ट्रपति को सम्बोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकेगा ।
  3. इस अनुच्छेद के पूर्वगामी उपबंधों के अधीन रहते हुए, राज्यपाल अपने पदग्रहण की तारीख से पांच वर्ष की अवधि तक पद धारण करेगा । परन्तु राज्यपाल, अपने पद की अवधि समाप्त हो जाने पर भी, तब तक पद धारण करता रहेगा जब तक उसका उत्तराधिकारी अपना पद ग्रहण नहीं कर लेता है

अनुच्छेद 157. राज्यपाल नियुक्त होने के लिए अर्हताएं: कोई व्यक्ति राज्यपाल नियुक्त होने का पात्र तभी होगा जब वह भारत का नागरिक है और पैंतीस वर्ष की आयु पूरी कर चुका है ।

अनुच्छेद 158. राज्यपाल पद के लिए शर्तें:

(1) राज्यपाल संसद के किसी सदन का या पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट किसी राज्य के विधान-मण्डल के किसी सदन का सदस्य नहीं होगा और यदि संसद के किसी सदन का या ऐसे किसी राज्य के विधान-मण्डल के किसी सदन का कोई सदस्य राज्यपाल नियुक्त हो जाता है तो यह समझा जाएगा कि उसने उस सदन में अपना स्थान राज्यपाल के रूप में अपने पद ग्रहण की तारीख से रिक्त कर दिया है ।

(2) राज्यपाल अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा ।

(3) जहां एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जाता है वहाँ उस राज्यपाल को संदेय उपलब्धियाँ और भत्ते उन राज्यों के बीच ऐसे अनुपात में आवण्टित किये जायेंगे जो राष्ट्रपति आदेश द्वारा अवधारित करे ।

(4) राज्यपाल की उपलब्धियाँ और भत्ते उसकी पदावधि के दौरान कम नहीं किए जायेंगे ।

अनुच्छेद 159. राज्यपाल द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान:

  • प्रत्येक राज्यपाल और प्रत्येक व्यक्ति, जो राज्यपाल के कृत्यों का निर्वहन कर रहा है, अपना पद ग्रहण करने से पहले उस राज्य के सम्बन्ध में अधिकारिता का प्रयोग करने वाले उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति या उसकी अनुपस्थिति में उस न्यायालय के उपलब्ध ज्येष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष निम्नलिखित प्ररूप में शपथ लेगा या प्रतिज्ञान करेगा और उस पर अपने हस्ताक्षर करेगा
  • अनुच्छेद 160. कुछ आकस्मिकताओं में राज्यपाल के कृत्यों का निर्वहन: राष्ट्रपति ऐसे किसी आकस्मिकता में, जो इस अध्याय में उपबन्धित नहीं है, राज्य के राज्यपाल के कृत्यों के निर्वहन के लिए ऐसा उपबंध कर सकेगा जो वह ठीक समझता है ।
  • अनुच्छेद 161. क्षमा आदि की और कुछ मामलों में दंडादेश के निलम्बन, परिहार या लघुकरण की राज्यपाल की शक्ति
  • अनुच्छेद 163. राज्यपाल को सहायता और सलाह देने के लिए मंत्रि-परिषद् होगी जिसका प्रधान, मुख्यमंत्री होगा ।

2. गुजरात के धोरडो को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023 का पुरस्कार

  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन(UNWTO)द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023 (Best Tourism Village 2023) नामक सूची में गुजरात के कच्छ जिले में स्थित धोरडो (Dhordo) गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चयनित किया गया है।
  • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन गांवों को दिया जाता है जो ग्रामीण विकास, मूल भू-दृश्य के रखरखाव, सांस्कृतिक विरासत और विविधता, स्थानीय मूल्यों और खाद्य परंपराओं के मामले में असाधारण कार्य कर रहे हैं।
  • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव की इस सूची में लगभग 260 आवेदनों में से कुल 54 गांवों का चयन किया गया
  • उल्लेखनीय है कि इन नए 54 गांवों के अतिरिक्त अन्य 20 गांवों को भी इस सूची में अपग्रेड प्रोग्राम के तहत शामिल किया गया है, जिनमें मध्य प्रदेश का माडला (Madla) गांव भी शामिल है।
  • नोट-16-20 अक्टूबर, 2023 के मध्य उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर समरकंद में यूएनडब्ल्यूटीओ द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव- 2023पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।

धोरडो गाँव के बारे में:

  • धोरडो वार्षिक रण उत्सव की मेजबानी के लिए प्रसिद्ध है, जो क्षेत्र की पारंपरिक कला, संगीत और शिल्प को प्रदर्शित करने वाला एक जीवंत सांस्कृतिक उत्सव है।
  • पर्यटकों को कच्छ के रण की स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने का अनूठा अवसर मिलता है।
  • रण उत्सव भारत में एक बेहद सफल पर्यटन कार्यक्रम है जो सफेद रेगिस्तान में प्रकृति के चमत्कार और कच्छ की समृद्ध सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत का जश्न मनाता है।
  • इस आयोजन की परिकल्पना माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी, जो उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) के बारे में:

  • इसे 1946 में इंटरनेशनल यूनियन ऑफ ऑफिसियल टूरिस्ट प्रोपेगेंडा ऑर्गनाइजेशन (TUOTPO) के स्थान पर प्रस्तावित किया गया था।
  • इसकी स्थापना 1975 में हुई थी। यह 2003 में संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी बन गया था।
  • इसका मुख्यालय मैड्रिड, स्पेन में है।
  • भारत 1975 में यूएनडब्ल्यूटीओ का सदस्य बना। भारत में नोडल एजेंसी जो यूएनडब्ल्यूटीओ के साथ काम करती है वह पर्यटन मंत्रालय है।
  • UNWTO के बारे में यह पर्यटन नीति से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है। साथ ही, यह पर्यटन संबंधी तकनीकी ज्ञान के स्रोत के रूप में भी कार्य करता है।
  • उद्देश्य: यह आर्थिक संवृद्धि, समावेशी विकास और पर्यावरणीय संधारणीयता के चालक के रूप में, पर्यटन को बढ़ावा देता है।
  • सदस्यः इसके 159 सदस्य देश है।
  • ॐ सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पहल इसकी शुरुआत 2021में की गई थी। 
  • इसके तहत ग्रामीण पर्यटन का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत करने वाले गाव को सम्मानित किया जाता है।

3. बिहार के चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) का शुभारंभ

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पटना में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) का शुभारंभ किया।

अन्य तथ्य:

  • कृषि रोड मैप की इस पंचवर्षीय योजना के माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों की भौगोलिक और मृदा संबंधी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए कृषि को बढ़ावा देगी।
  • इस रोड मैप में राज्य में अगले 5 वर्षों में कृषि के विकास की कार्य-योजना बनाई गई है। इस कार्य-योजना में कृषि तथा 11 अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया गया है
  • कृषि रोड मैप कार्यक्रम में 1800 से अधिक किसान और जीविका-दीदी स्वयं सहायता समूह के 700 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
  • राज्य सरकार इस चौथे रोडमैप की मदद से कृषि समेत ग्रामीण इलाकों के लोगों की आय बढ़ाने का काम करेगी।
  • अब तक के कृषि रोड मैप से कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई है साथ-ही कृषकों की आय में भी वृद्धि हुई है।
  • बिहार सरकार वर्ष 2008 से कृषि रोड मैप लागू कर रही है।

4. वैश्विक पेंशन सूचकांक 2023

  • 15वें वार्षिक मर्सर सीएफए इंस्टीट्यूट ग्लोबल पेंशन इंडेक्स (MCGPI) ने हाल ही में विभिन्न देशों में सेवानिवृत्ति आय प्रणालियों की रैंकिंग जारी की।

  • वर्ष 2023 के इस सूचकांक में 85.0 के समग्र सूचकांक मूल्य के साथ नीदरलैंड शीर्ष पर है तथा इसके बाद आईसलैंड (83.5) और डेनमार्क (81.3) का स्थान है।
  • 42.3 के न्यूनतम सूचकांक मूल्य के साथ MCGPI 2023 में अर्जेंटीना 47वें स्थान पर है

भारत की स्थिति:

  • भारत 47 देशों में से 45वें स्थान पर है,भारत का समग्र सूचकांक मूल्य वर्ष 2022 में 44.5 से बढ़कर वर्ष 2023 में 45.9 हो गया है
  • वर्ष 2022 में भारत 44 देशों में 41वें स्थान पर था

MCGPI के बारे में:

  • MCGPI विश्व भर में सेवानिवृति आय प्रणालियों को मापता है और प्रत्येक प्रणाली में कमियों को उजागर कर सुधार के संभावित क्षेत्रों का सुझाव देता है।
  • वर्ष 2023 के ग्लोबल पेंशन इंडेक्स में 3 नए देशों- बोत्सवाना, क्रोएशिया और कजाकिस्तान के रिटायरमेंट इनकम सिस्टम को शामिल किया गया है।

5. प्रोजेक्ट उद्भव' का शुभारंभ

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के उद्घाटन के दौरान प्रोजेक्टउद्भव (UDBHAV) का शुभारंभ किया है ।
  • प्रोजेक्ट उद्भव' का उद्देश्य प्राचीन भारतीय रणनीतिक ज्ञान को आधुनिक सैन्य शिक्षाशास्त्र से एकीकृत करना है।
  • प्रोजेक्टउद्भव’ (UDBHAV) भारतीय थल सेना एवं यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI) के बीच की सहयोगात्मक पहल है।
  • 'उद्भव', जिसका अर्थ 'उत्पत्ति' है, हमारे राष्ट्र के पुराने धर्मग्रंथों और लेखों को समाहित करता है।
  • यह परियोजना शास्त्रीय ग्रंथों से कम खोजी गई रणनीतिक सोच, शासन कला और युद्धकला का पता लगाएगी और चाणक्य के अर्थशास्त्र (रणनीतिक साझेदारी, कूटनीति, नरम शक्ति अनुमान, आदि), कामन्दक के नीतिसार और तमिल कवि तिरुवल्लुवर के तिरुक्कुरल (युद्ध में नैतिक आचरण) जैसे सैन्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को समृद्ध करेगी।

6. मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल द्वारा सम्मानित

  • हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड लॉ स्कूल ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'अवार्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप' से सम्मानित किया है।
  • हार्वर्ड लॉ स्कूल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को यह सम्मान देने की घोषणा 11 जनवरी 2023 को की गईथी।
  • मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने 1982-83 में हार्वर्ड लॉ स्कूल से ही विधि एवं न्यायशास्त्र में स्नातकोत्तर (LLM)और 1983-86 में न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट (SJD) की उपाधि प्राप्त की है।

डी.वाई. चंद्रचूड़ के बारे में-

  • जस्टिस चंद्रचूड़ को 13 मई 2016 को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था.
  • इससे पहले वह 31 अक्टूबर, 2013 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
  • न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने 29 मार्च 2000 को बॉम्बे उच्च न्यायालय में एक न्यायाधीश के रूप में अपना करियर शुरू किया, जब तक कि उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त नहीं किया गया।
  • वर्तमान समय में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहें हैं |

7. अशोक वासवानी, कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO नियुक्त

  • कोटक महिंद्रा बैंक ने सिटीग्रुप के पूर्व बैंकर अशोक वासवानी को अगले प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वासवानी उदय कोटक का स्थान लेंगे।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक के MD और CEO के रूप में वासवानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
  • वासवानी की नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से 3 वर्ष की अवधि के लिए होगी। उनकी नियुक्ति 1 जनवरी, 2024 को होगी।
  • वर्तमान में, वासवानी पगाया टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। यह एक अमेरिकी-इजरायली एआई फिनटेक कंपनी है।