Back to Blogs

3 नवंबर समसामयिकी | 3 November Current Affairs

Updated : 19th Nov 2023
3 नवंबर समसामयिकी | 3 November Current Affairs

3 नवंबर समसामयिकी

1. दीपेश नंदा, टीपीआरईएल के सीईओ और एमडी के रूप में नियुक्त

  • भारत की एक प्रमुख एकीकृत बिजली कंपनी टाटा पावर ने दीपेश नंदा को, 1 नवंबर, 2023 से टाटा पावर की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) का सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया है। 
  • नंदा सौर ऊर्जा सहित टाटा पावर के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो की वृद्धि और लाभप्रदता की देखरेख करेंगे।
  • टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (TATA POWER) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
  • टीपीआरईएल स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा आधारित बिजली उत्पादन क्षमता के लिए टाटा पावर का प्राथमिक निवेश माध्यम है।

2. हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2023 में शिव नाडर शीर्ष पर

  • नवंबर, 2023 को एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2023’ (EdelGive Hurun India Philanthropy List 2023) जारी की गई। इसमें HCL के को-फाउंडर शिव नाडर शीर्ष स्थान पर हैं।
  • शिव नाडर ने वित्त वर्ष 2023 में 2,042 करोड़ रुपए का दान दिया,अर्थात प्रति दिन 5.6 करोड़ रुपए उन्होंने दान किए।
  • नाडर के बाद विप्रो के फाउंडर-चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं,जिन्होंने 1,774 करोड़ रुपए का दान दिया।
  • जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ (37) सबसे कम उम्र के दानवीर हैं। निखिल ने अपने भाई और जेरोधा के सीईओ नितिन कामथ (44) के साथ मिलकर 110 करोड़ रुपए का दान दिया।
  • इस सूची में 119 दानवीरों को शामिल किया गया है, जिन्होंने वित्त वर्ष 2023 में 8,445 करोड़ रुपए का दान दिया।

3. साइमा वाज़ेद को दक्षिण-पूर्व एशिया के लिये WHO की क्षेत्रीय निदेशक के रूप में चुना गया

  • दक्षिण पूर्व एशिया के लिये WHO क्षेत्रीय समिति के 76वें सत्र के दौरान साइमा वाज़ेद (बांग्लादेश) को विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में चुना गया था।
  • नामांकन 22−27 जनवरी, 2024 के दौरान जिनेवा में आयोजित होने वाले सत्र में WHOकार्यकारी बोर्ड को प्रस्तुत किया जाएगा।
  • नए क्षेत्रीय निदेशक अगले साल 1 फरवरी से कार्यभार संभालेंगे और 2028 तक इस पद पर रहेंगे।
  • वर्तमान क्षेत्रीय निदेशक भारत की पूनम खेत्रपाल सिंह हैं,जो यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं।
  • पूनम खेत्रपाल सिंह 2018 में सर्वसम्मति से पुनर्निर्वाचन के बाद वह अपने दूसरे पांच साल के कार्यकाल में हैं।

अन्य तथ्य:

  • दक्षिण-पूर्व एशिया के लिये क्षेत्रीय समिति इस क्षेत्र में WHO की शासी निकाय है।
  • WHO के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में 11 सदस्य देश हैं - बांग्लादेश, भूटान, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया, भारत, इंडोनेशिया, मालदीव, म्याँमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और तिमोर-लेस्तेWHO के सभी 11 सदस्य देशों में कार्यालय हैं।
  • WHO दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है।

4. आज़ादी का अमृत महोत्सव का समापन

  • भारतीय प्रधानमंत्री ने 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के समापन के साथ आज़ादी का अमृत महोत्सव की समाप्ति को चिह्नित किया।

अन्य तथ्य:

  • 12 मार्च, 2021 को शुरू हुई आज़ादी का अमृत महोत्सव ने महात्मा गांधी की दांडी मार्च से प्रेरणा ग्रहण की थी।
  • विशेष रूप से इस उत्सव समारोह का समापन 31 अक्तूबर, 2023 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया गया।
  • इसी अवसर पर अमृत वाटिका एवं अमृत महोत्सव स्मारक का भी समारोह पूर्वक शिलान्यास किया गया।

'मेरी माटी मेरा देश' के बारे में:

  • "मेरी माटी मेरा देश" अभियान उन साहसी व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने देश के लिये बलिदान दिया है ।
  • विभिन्न स्तरों पर सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से अभियान में विभिन्न गतिविधियाँ शामिल हैं जैसे स्मारक बनाना, प्रतिज्ञा लेना, स्वदेशी पौधे लगाना और समारोहों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिवारों का सम्मान करना।

नोट:

  • आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की आजादी के 75 वर्ष और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने एवं इसे एक उत्सव के रूप में मनाने के लिये आयोजित एक पहल थी।
  • इस महोत्सव की शुरुआत 12 मार्च, 2021 से हुई, जो स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पूर्व शुरू किया गया और यह 15 अगस्त, 2023 को एक वर्ष पश्चात् समाप्त होगी। आज़ादी का अमृत महोत्सव के निम्नलिखित पांच विषय हैं
  • 'हर घर तिरंगा'आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित एक अभियान है। इसके तहत भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिये 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।

5. चर्चा में दुधवा टाइगर रिजर्व

  • हाल ही में, दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) ने मछली पकड़ने वाली बिल्लियों पर विशेष ध्यान देने के साथ प्रजातियों की पुनर्प्राप्ति योजना और निगरानी प्रोटोकॉल पर दो दिवसीय परामर्श कार्यशाला की मेजबानी की। 

दुधवा टाइगर रिजर्व के बारे में:

  • यह उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर-खीरी में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है ।
  • नदियाँ: शारदा नदी किशनपुर डब्लूएल अभयारण्य से बहती है, गेरुवा नदी कतर्नियाघाट डब्लूएल अभयारण्य से होकर बहती है और सुहेली और मोहना धाराएँ दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में बहती हैं, जो सभी शक्तिशाली घाघरा नदी की सहायक नदियाँ हैं।
  • दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान (डीएनपी) और किशनपुर और कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं।
  • दुधवा राष्ट्रीय उद्यान ऊपरी गंगा के मैदानी जैव-भौगोलिक प्रांत का एक विशिष्ट तराई-भाबर निवास स्थान है।
  • वनस्पति: वनस्पति उत्तर भारतीय नम पर्णपाती प्रकार की है , जिसमें भारत में साल वनों (शोरिया रोबस्टा) के कुछ बेहतरीन उदाहरण शामिल हैं।
  • जीव-जंतु : बाघ, लंगू, स्मूथ इंडियन ओटर, हॉग डियर, मगर, घड़ियाल, पायथन, सैंडबोआ, बैंडेड क्रेट, रसेल वाइपर, रैट स्नेक आदि।

अभ्यास प्रश्न

Question

Question

1.

हाल ही में किस व्यक्ति को टाटा पावर की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) का सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया है?

(a) दीपक नंदा

(b) राकेश कुमार

(C) प्रिया शर्मा

(d) रतन टाटा

2.

हाल ही में जारी हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2023' में निम्नलिखित में से कौन शीर्ष पर हैं ?

(a) शिव नाडर

(b) अजीम प्रेमजी

(c) निखिल कामथ

(d) नितिन कामथ

3.

निम्नलिखित में से WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के नए क्षेत्रीय निदेशक के रूप में किसे चुना गया है?

(a) साइमा वाज़ेद

(b) पूनम खेत्रपाल सिंह

(c) निखिल कामथ

(d) अजीम प्रेमजी

4.

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जनपद में अवस्थित है ? (UP.PSC 2022 )

(a) सीतापुर

(b) लखीमपुर खीरी

(c) पीलीभीत

(d) बहराइच

NOTE- इसका उत्तर 4 नवंबर की समसामयिकी में प्रकाशित किया जाएगा

2 , नवंबर समसामयिकी का उत्तर

1/C

2/b

3/b

4/b

5/b

6/c

7/c

8/a