Back to Blogs

56वां राष्ट्रीय खो खो चैंपियन

Updated : 2nd Apr 2024
56वां राष्ट्रीय खो खो चैंपियन

56वां राष्ट्रीय खो खो चैंपियन

 

56वीं राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन 28 मार्च से 1 अप्रैल 2024 तक दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम और इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था। 

 

पुरुष वर्ग 

  • इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में महाराष्ट्र की पुरुष टीम ने इंडियन रेलवे की टीम को हरा दिया

  • निर्धारित समय की समाप्ति पर दोनों टीमें 32-32 अंकों पर बराबरी पर रहीं। तीसरी पारी में महाराष्ट्र ने इंडियन रेलवे को 50 के मुकाबले 52 अंकों से हराया। 

 

महिला वर्ग 

  • महिला वर्ग में महाराष्ट्र टीम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम को 18-16 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया । 

  • राष्ट्रीय खो खो  महिला वर्ग की कप्तान सम्पदा मौर्य  है । 

 

खो खो का इतिहास 

  • यह भारत में कब्बडी के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय पारंपरिक खेल माना जाता है।

  • पहली खो खो प्रतियोगिता 1914 में आयोजित की गई थी। 

  • भारतीय खो-खो महासंघ ने 1959 में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पहली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन किया।

  • महिलाओं के लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप 1960-61 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में खेली गई थी।

  • खो खो को नई दिल्ली में हुए 1982 के एशियाई खेलों के दौरान प्रदर्शनी गेम के तौर पर पेश किया गया था और 1996 में कोलकाता में पहली बार एशियाई चैंपियनशिप आयोजित की गई थी।

  • खो खो को 1936 के बर्लिन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक  में शामिल किया गया । 

  • खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए 30 जून को राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खो-खो दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

भारतीय खो खो महासंघ 

  • इसकी स्थापना 1955 में की गई थी। यह भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निकाय है। 

  • मुख्यालय: नई दिल्ली