Back to Blogs

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) रेटेड रैपिड शतरंज टूर्नामेंट

Updated : 2nd Apr 2024
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) रेटेड रैपिड शतरंज टूर्नामेंट

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) रेटेड रैपिड शतरंज टूर्नामेंट

 

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) 30 और 31 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE)-रेटेड रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया 

  • आईआईटी मद्रास देश का एकमात्र आईआईटी है जो हर साल ओपन रैपिड रेटिंग टूर्नामेंट आयोजित करता है।

  • यह चेन्नई में आयोजित छठा शास्त्र रैपिड FIDE रेटेड शतरंज टूर्नामेंट है।

 

खिलाड़ी 

  • इस आयोजन में आईआईटी मद्रास के 35 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया । 

  • छठे शास्त्र रैपिड फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट' में छह ग्रैंडमास्टर, सोलह अंतर्राष्ट्रीय मास्टर, तीन महिला ग्रैंडमास्टर और एक महिला अंतर्राष्ट्रीय मास्टर ने भाग लिया  

  • इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अमेरिका और सिंगापुर सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया । 

 

राशि - 

टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि ₹5,00,000 है और प्रथम पुरस्कार ₹65,000 है।

 

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के बारे में:

  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) शतरंज के खेल का शासी निकाय है। 

  • यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को नियंत्रित करता है। 

  • FIDE की स्थापना 20 जुलाई 1924 को पेरिस, फ्रांस में हुई थी।

  • FIDE अध्यक्ष: अर्कडी ड्वोरकोविच

FIDE मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड