Back to Blogs

अब्देल फतह अल-सीसी लगातार तीसरी बार मिस्त्र के राष्ट्रपति बने 

Updated : 4th Apr 2024
अब्देल फतह अल-सीसी लगातार तीसरी बार मिस्त्र के राष्ट्रपति बने 

अब्देल फतह अल-सीसी लगातार तीसरी बार मिस्त्र के राष्ट्रपति बने 

  • अब्देल-फतह अल-सिसी ने 2 अप्रैल 2024 को तीसरे कार्यकाल के लिए मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली । 

  • ये  2030 तक राष्ट्रपति बने रहेंगे . 

  • मिस्र के राष्ट्रपति का कार्यकाल छह वर्ष का होता है। 

  • राष्ट्रपति सिसी ने दिसंबर 2023 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 88.6% वोटों से जीत हासिल की

 

अब्देल फतह अल-सीसी

  • सीसी का जन्म 1954 में काहिरा के गमलेया इलाके में हुआ था 

  • 1977  में सीसी ने मिस्र की सैन्य अकादमी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद पैदल सेना में भर्ती हो गए. इसी दौरान उन्होंने एक मशीनीकृत डिवीजन की कमान संभाली । . 

  • 2014 के राष्ट्रपति चुनाव में अब्देल-फतह अल-सीसी पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए। उन्हें 2018 में फिर से चुना गया।

  •  

संविधान मे संशोधन 

  • 2019 में, मिस्र के राष्ट्रपति का कार्यकाल चार से छह साल तक कर दिया गया । 

  • एक व्यक्ति के मिस्र का राष्ट्रपति बनने की सीमा भी दो से बढ़ाकर तीन कर दिया गया ।  

 

मिस्र या 'ईजिप्ट'

  • मिस्र या 'ईजिप्ट' उत्तरी अफ्रीका में स्थित एक देश हैं। 

  • मिस्र एशिया से सिनाई प्रायद्वीप के द्वारा जुड़ा हुआ हैं। 

  • यह उत्तर में भूमध्य सागर, उत्तर पूर्व में गाजा पट्टी और इस्राइल, पूर्व में लाल सागर, पश्चिम में लीबिया एवं दक्षिण में सूडान से घिरा हुआ है। 

प्राचीन यूनानी इतिहासकार हेरोडोटस ने मिस्र को नील नदी का उपहार कहा था।