Back to Blogs

मूसी नदी सौंदर्यीकरण परियोजना

Updated : 3rd Oct 2024
मूसी नदी सौंदर्यीकरण परियोजना

मूसी नदी सौंदर्यीकरण परियोजना

  • राज्य सरकार ने मुसी नदी सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत मुरी नदी के किनारे बसे कुछ चिन्हित घरों को दूसरी जगह बसाने का प्रस्ताव दिया था।

मूसी नदी के विषय में 

भौगोलिक स्थिति

  • मूसी नदी, दक्कन के पठार में कृष्णा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है, जो भारत के तेलंगाना राज्य से होकर बहती है। 

  • इस नदी का ऐतिहासिक नाम "मुचुकुंदा" है। 

  • हैदराबाद शहर मूसी नदी के तट पर स्थित है, जो ऐतिहासिक पुराने शहर को नए शहर से अलग करती है।

उद्गम

  • यह नदी विकाराबाद के पास अनंतगिरी पहाड़ियों से उत्पन्न होती है।

  •  मूसी नदी आमतौर पर पूर्व की ओर बहती है, लेकिन चित्तलूर में दक्षिण की ओर मुड़ती है। 

  • अंततः, यह नलगोंडा जिले के मिर्यालगुडा के पास वडापल्ली में कृष्णा नदी में मिलती है।

जलाशय और जलप्रदाय
मूसी नदी, हिमायत सागर और उस्मान सागर में बहती है। ये दोनों कृत्रिम झीलें जलाशयों के रूप में कार्य करती हैं और कभी हैदराबाद और सिकंदराबाद के जुड़वां शहरों को पीने के पानी की आपूर्ति करती थीं।