नागालैंड सरकार का वेल्स के साथ समझौता
नागालैंड सरकार ने हॉर्नबिल फेस्टिवल के 25वें संस्करण के लिए वेल्स को एक कंट्री पार्टनर के रूप में साइन किया है।
वेल्स के आधिकारिक दौरे पर आए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने आज कार्डिफ़ में वेल्श सरकार, ब्रिटिश काउंसिल और वेल्स आर्ट्स इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर की घोषणा की।
हॉर्नबिल फेस्टिवल
यह त्यौहार नागालैंड के सभी जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व करता है, जिसके कारण इसे "त्यौहारों का त्यौहार" भी कहा जाता है।
इतिहास
हॉर्नबिल महोत्सव का आयोजन नागालैंड सरकार द्वारा हर साल दिसंबर के पहले सप्ताह में किया जाता है, जिसका उद्देश्य अंतर-जातीय संपर्क को प्रोत्साहित करना और नागालैंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।
पहला हॉर्नबिल महोत्सव दिसंबर 2000 में आयोजित किया गया था।
नामकरण
इस त्यौहार का नाम "हॉर्नबिल" के नाम पर रखा गया है, जो एक बड़ा और रंगीन वन पक्षी है।
यह पक्षी राज्य के अधिकांश जातीय समूहों की लोककथाओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
2021 Simplified Education Pvt. Ltd. All Rights Reserved