Ans1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर निर्देशानुसार उत्तर लिखिए।
(क) प्रस्तुत गद्यांश के लिए उचित शीर्षक दीजिए ।
उत्तर -संस्कृति और साहित्य
(ख) संस्कृति का विकास सबसे अधिक किस तत्त्व से प्रभावित होता है ।
उत्तर - संस्कृति का विकास अन्य तत्त्व की अपेक्षा साहित्य द्वारा अधिक निश्चित होता है। संस्कृति के अत्यधिक महत्त्वपूर्ण और विशिष्ट गुण साहित्य द्वारा ही जन्म लेते हैं और उसके द्वारा ही पोषित होते हैं। संस्कृति की निरन्तरता का आधार भी साहित्य ही है।
(ग) उपर्युक्त गद्यांश का संक्षेपण कीजिए।
उत्तर -सांस्कृतिक संरचनाएं स्थायी होने पर साहित्य का रूप ले लेती हैं व संस्कृति के भागों को प्रभावित करती हैं। संस्कृति का विकास साहित्य द्वारा निश्चित होता है। संस्कृति के विशिष्ट गुण साहित्य पर ही निर्भर करते हैं। संस्कृति की निरन्तरता का आधार भी साहित्य होता है। कल्पना का साहित्य नए आख्यानों का सृजन करता है। नए आख्यान नितांत नए नहीं होते। संस्कृति अपनी साहित्यिक परम्परा को आत्मसात् करती चली जाती है। संस्कृति में हुए परिवर्तन का स्रोत साहित्य में ढूंढ़ते है। संस्कृति व साहित्य में आपस में विवाद भी है।
Ans2. निम्नलिखित वाक्यों या पदबंधों के लिए एक-एक शब्द लिखिए।
[1] |
आदि से अंत तक |
आद्योपांत |
[2] |
वह नायिका जो अपने पति के परदेश में होने के कारण दु:खी हो वह है |
प्रोषितपतिका |
[3] |
वह स्थान या दुकान जहां हजामत बनाई जाती है |
नापितशाला |
[4] |
गाय को दुहते समय बछड़े का गला बांधने की रस्सी जो गाय के पैरों में बांधीं जाती है |
नवि |
[5] |
युद्ध करने की इच्छा |
युयुत्सा |
2021 Simplified Education Pvt. Ltd. All Rights Reserved