Back to Blogs

UP SPECIAL CURRENT AFFAIRS

Updated : 29th Apr 2023
UP SPECIAL CURRENT AFFAIRS

UP SPECIAL CURRENT AFFAIRS

·       एशिया की पहली रोगज़नक़ कम करने वाली मशीन :-केजीएमयू लखनऊ में एशिया की पहली रोगजनक न्यूनीकरण मशीन लॉन्च की गई है

·       81वीं भारतीय सड़क कांग्रेस:- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ लखनऊ में भारतीय सड़क कांग्रेस(आईआरसी) के 81वें वार्षिक सत्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था ।

·       तराई हाथी रिजर्व:केंद्र ने उत्तर प्रदेश के दुधवा-पीलीभीत में हाथी परियोजना के रूप में तराई हाथी रिजर्व (टीईआर) की स्थापना को मंजूरी दी है।यह यूपी में दूसरा हाथी रिजर्व और भारत में कुल 33 वां होगा।

·       उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा में रसखान और ताज बीबी की कब्रों को एक पर्यटक परिसर के रूप में पुनर्विकास किया है।

रानीपुर टाइगर रिजर्व :

·       चित्रकूट में 530 वर्ग किमी में फैला रानीपुर टाइगर रिजर्व दुधवा, पीलीभीत और अमनगढ़ (कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का एक बफर) के बाद भारत का 53 वां और उत्तर प्रदेश राज्य में चौथा टाइगर रिजर्व बन गया।

7वां भारत जल सप्ताह :-

·       भारत के राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर में भारत जल सप्ताह (IWW) के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया।डेनमार्क, सिंगापुर और फिनलैंड IWW 2022 के भागीदार देश हैं।

·       हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तर भारत का पहला हाइपर-स्केल डेटा सेंटर, योट्टा (Yotta) डेटा सेंटर के पहले टावर 'Yotta D-1' का लोकार्पण किया, इसे अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुसार डिज़ाइन किया गया है। 

·       इसका निर्माण ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 5 के तहत किया गया हैI

मथुरा-वृंदावन:

·       उत्तर प्रदेश सरकार ने  वर्ष 2041 तक मथुरा-वृंदावन को "शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन" पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की है। 

·       यह किसी  भारतीय पर्यटन स्थल के लिए  अपनी तरह का पहला कार्बन न्यूट्रल लक्ष्य होगा। 

काशी तमिल संगमम :

·       हाल ही में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में महीने भर चलने वाले काशी तमिल संगमम का उद्घाटन किया।

·       आईआईटी मद्रास और बनारस हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय इस कार्यक्रम को लागू करने वाली दो प्रमुख एजेंसियां हैं

UNESCO इंडिया अफ्रीका हैकाथॉन 2022 कार्यक्रम :

·       यूनेस्को-इंडियाअफ्रीका हैकाथॉन 2022 कार्यक्रम  का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में किया।

पीएम गति शक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन 2022 :

·       पीएम गति शक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन 2022 वाराणसी उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ।

समन्वय 2022’:

·       भारतीय वायु सेना द्वारा वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास समन्वय 2022’ का आयोजन वायु सेना स्टेशन आगरा में आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ राज्य में  तीव्र टीबी उन्मूलन परियोजना :

·       भारत सरकार के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने तीव्र टीबी उन्मूलन परियोजना शुरू करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय टीबी प्रभाग और  उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ राज्य के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया हैं।

बुलंदशहर जेल :

·       उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर जेल को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने फाइव स्टार रेटिंग और 'ईट राइट कैंपस' का टैग दिया है।

·       फर्रुखाबाद जेल के बाद उत्तर प्रदेश से यह टैग पाने वाली बुलंदशहर जेल दूसरी जेल है।

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन :

·       भारतीय रेलवे के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन को यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए 5-स्टार रेटिंग के साथईट राइट स्टेशनसर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। 

 

स्टार प्रमाणीकरण वाले अन्य रेलवे स्टेशनों में शामिल हैं-

·       आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन (दिल्ली) 

·       छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई)

·       मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन, (मुंबई) 

·       वडोदरा रेलवे स्टेशन

·       चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन 

·       भोपाल रेलवे स्टेशन

'यूपी ग्लोबल सिटी' अभियान :

उत्तर प्रदेश  सरकार ने पूरे राज्य में 100 दिवसीय 'यूपी ग्लोबल सिटी' अभियान शुरू किया है, यह अभियान  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 समिट से पहले शुरू किया गया है।  

उत्तर प्रदेश भारत में मोबाइल गेमिंग गंतव्यों में सबसे ऊपर 

·       गेमिंग प्लेटफॉर्म मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) द्वारा जारी इंडिया मोबाइल गेमिंग रिपोर्ट 2022 के अनुसार, उत्तर प्रदेश (यूपी) मोबाइल गेमर्स के लिए शीर्ष स्थान के रूप में उभरा है, इसके बाद महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल का स्थान है।

वन फैमिली वन आइडेंटिटी पोर्टल : 

·       यूपी सरकार ने फैमिली आईडी - वन फैमिली वन आइडेंटिटी पोर्टल लॉन्च किया

·       उत्तर प्रदेश सरकार ने 'एक परिवार एक नौकरी ' प्रस्ताव को लागू करने के लिए एक इकाई के रूप में परिवारों की पहचान करने के लिए 'परिवार पहचान-एक परिवार एक पहचान' के निर्माण के लिए पोर्टल लॉन्च किया है ।

समन पक्षी अभयारण्य के बारे में:

·       उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में समन पक्षी अभयारण्य गंगा के बाढ़ के मैदान पर एक मौसमी गोखुर झील है ।

·       इसे 2019 में रामासर आर्द्रभूमि के रूप में नामित किया गया है।

पहली डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (डीईडब्ल्यूजी) की बैठक 

·       3 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में पहली डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (डीईडब्ल्यूजी) की बैठक आयोजित किया जा रहा है । 

उत्तर प्रदेश नई खेल नीति 2023 : 

·       मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 10 मार्च 2023 को नई खेल नीति 2023 को मंजूरी दी।

·       नई खेल नीति के तहत खिलाड़ी की शारीरिक फिटनेस से लेकर प्रशिक्षण तक कई पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ।

 उत्तर प्रदेश में शंघाई सहयोग संगठन ( SCO ) पर्यटन मंत्रियों की बैठक

·       भारत 17-18 मार्च को काशी ( वाराणसी ) , उत्तर प्रदेश में शंघाई सहयोग संगठन ( SCO ) पर्यटन मंत्रियों की बैठक को आयोजित किया जाएगा ।

·       SCO सदस्य देशों , पर्यवेक्षकों और भागीदारों की कुल सांस्कृतिक विरासत में 207 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल शामिल हैं ।

·       क्षेत्र के इस अनूठे उत्पाद को प्रदर्शित करने के लिए , SCO सदस्य देशों ने एक चक्रीय पहल के तहत हर साल एक शहर ( SCO सदस्य देशों से ) को पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित करने का फैसला है ।

·          वाराणसी को SCO की पहली सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया है ।

·       उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय गुणवत्ता परिषद ने 23 मार्च 2023 को लखनऊ , यूपी में यूपी गुणवत्ता मिशन ( गुणवत्ता संकल्प ) का शुभारंभ किया ।

7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन :

·       सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चितबड़ा गांव , बलिया , उत्तर प्रदेश में 6500 करोड़ के निवेश से 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

·       बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के बन जाने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए लखनऊ से पटना साढ़े चार घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश शीरा नियंत्रण संशोधन विधेयक 2023 : 

·        उत्तर प्रदेश शीरा नियंत्रण संशोधन विधेयक 2023 पारित किया गया ।

·        उत्तर प्रदेश शीरा नियंत्रण संशोधन विधेयक 2023 उत्तर प्रदेश विधानसभा में 27 फरवरी 2023 को पारित किया गया था ।

·       किसानों या गुड़ पर कोई कर नहीं लगाया जाएगा, लेकिन खांडसारी इकाई से 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से नियामक शुल्क लिया जाएगा।

 

·       17 मार्च, 2023 को भारत सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए 7 पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क स्थापित करने के लिए स्थलों की घोषणा की, जिसमें उत्तर प्रदेश से शामिल है  हरदोई जनपद

·       पीएम मित्र के तहत बनने वाले इस पार्क का नाम होगा  -   संत कबीर पीएम मित्र टैक्सटाइल एंड अपैरल पार्क

·       उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के संघटक कॉलेज इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरुणेय मिश्र ने संस्कृत सीखने के लिए ऑनलाइन गेम एप बनाया है, जिसे नाम दिया है - शास्त्रार्थ 

·       केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भारतीय चरागाह एवं चरागाह अनुसंधान संस्थान, झाँसी में बीज प्रसंस्करण व भंडारण सुविधा का उद्घाटन किया   -   11 मार्च, 2023 को

·       24 से 26 फरवरी, 2023 तक दूसरे इंडो-इजराइल ट्रॉमा कोर्स का आयोजन किया गया   -   बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी में 

·       सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी बनेगा नया विधानभवन बनाया जाएगा जिसके निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा जाएगा  वर्ष 2027 तक

·       उत्तर प्रदेश के अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी सुपर स्पेशिलिटी मिलिट्री अस्पताल का निर्माण होगा   -    मेरठ, लखनऊ में

·       एक हज़ार एकड़ में फिल्मसिटी बनाई जा रही है नोएडा में 

·       केंद्र सरकार की मिनी रत्न कंपनी सतलुज जल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) ने 3500 करोड़ रुपए की लागत से एक 700 MW सोलर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये   -   कानपुर में

·       उत्तर प्रदेश ने 75 लाख से अधिक नल कनेक्शन देने वाला देश का राज्य बना  -  चौथा (बिहार प्रथम )

·       प्रदेश सरकार की इस बड़ी उपलब्धि को इस विभाग ने हर घर जल, 75 लाख नल समारोह के रूप में उत्साह के साथ मनाया  नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने

·       उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अनुसार 8 वर्षों में 47 करोड़ नए बिजली कनेक्शन देने के साथ ही उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक  विद्युत उपभोक्ताओं वाला राज्य बन गया है। उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर है   महाराष्ट्र

·       वित्तीय वर्ष 2022-23 में 9495 से अधिक की धनराशि मनरेगा में व्यय कर देश में प्रथम स्थान पर है  उत्तर प्रदेश 

·       महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना (मनरेगा) में मानव दिवस सृजन में और 100 दिवस का पूर्ण रोज़गार उपलब्ध कराने में देश में प्रथम स्थान पर है  - उत्तर प्रदेश 

·       उत्तर प्रदेश के वाराणसी कैंट स्टेशन से गौदौलिया तक के सफर के लिए रोपवे की सुविधा विकसित करने के लिए देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे निर्माण हेतु 200 करोड़ रुपए का बजट मंजूर हुआ है। यह बनेगा   वाराणसी में

·       30 जनवरी, 2023 को प्रथम इंवेस्ट आयुष यूपी समिट का आयोजन किया गया  लखनऊ में

·       वर्ष 2023 के गणतंत्र दिवस पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ  - उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की झांकी को 

·       झांकी में इस विषय की महत्ता को प्रदर्शित की गई थी   विश्व गुरु भारत, कोरोना महामारी में योग एवं आयुर्वेद

·       उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल  गुप्ता नंदी ने उत्तर प्रदेश टूरिज्म मिनिस्ट्री द्वारा अरैल में संगम किनारे सोमेश्वरनाथ मंदिर के सामने बनाए गए अत्याधुनिक टेंट सिटी का उद्घाटन किया। यह स्थित है  प्रयागराज में

·       वाल्मीकि आश्रम में महर्षि वाल्मीकि की बैठी हुई 125 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का निर्माण कराया गया है  ललितपुर, चित्रकूट में 

·       27 दिसंबर, 2022 को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष और इस विश्वविद्यालय के बीच एक समझेता पत्र हस्ताक्षरित किया गया  -   लखनऊ विश्वविद्यालय

·       उत्तर प्रदेश सरकार गुजरात के साबरमती की तर्ज पर 1438 एकड़ क्षेत्रफल में विस्तृत ग्रीन फील्ड टाउनशिप बसाने जा रही है  अयोध्या में

·       11 से 13 जनवरी, 2023 तक आयोजित गोरखपुर महोत्सव का धीम पहली बार आधारित था  ईको टूरिज्म पर

·       26 दिसंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के 22 मेडिकल कॉलेजों में यह सुविधा शुरू की, जिससे मेडिकल कॉलेजों में भर्ती होने वाले मरीजों को मोबाइल पर ही अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त हो सकेगी   ई-सुश्रुत हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम

·       22 दिसंबर, 2022 को आयुष मंत्रालय के केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् के तहत केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान को NABL की आधिकारिक मान्यता मिल गई। यह संस्थान स्थित है    -   झाँसी में

·       11 दिसंबर, 2022 को गोवा में 9वें विश्व आयुर्वेद कॉन्ग्रेस के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। यह संस्थान स्थित है  गाजियाबाद में

·       उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यालयों की अलग पहचान बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी कॉलेजों की वेबसाइट बनवाई गई है। इसे नाम दिया गया है  -   'पहचान'

·       उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट की तर्ज पर प्रत्येक जनपद में एक वेटलैंड को इको टूरिज्म के तहत विकसित करने का निर्णय लिया है। इसे नाम दिया गया है - 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड'

·       उत्तर प्रदेश में एक ज़िला, एक मेडिकल कॉलेज के तहत 6 ज़िलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए टेंडर जारी किया गया है। ये जिले हैं   -   महोबा, मैनपुरी, बागपत, हमीरपुर, हाथरस और कासगंज

·       गुजरात के वडोदरा में बने एकीकृत न्यायालय परिसर की तर्ज पर राज्य के 10 जनपदों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एकीकृत न्यायालय परिसर का निर्माण किया जाएगा। ये जनपद हैं  महोबा, हाथरस, चंदौली, शामली, अमेठी, हापुड़, आरैया, सोनभद्र, संभल और चित्रकूट।

·       उत्तर प्रदेश के चार शहरों में वर्ष 2023 जी-20 लीडरशिप समिट के कार्यक्रमों की मेजबानी की जानी है। ये शहर हैं  वाराणसी, नोएडा, आगरा और लखनऊ

·       घड़ियाल कंजर्वेशन व रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा   -   कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में

·       पशुओं में लंपी वायरस की रोकथाम के लिए सरकारी अभियान में 1.50 करोड़ पशुओं का टीकाकरण करके उत्तर प्रदेश ने देश में स्थान हासिल किया है  पहला स्थान

·       16 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग की ओर से आयोजित छह दिवसीय जीआई महोत्सव का शुभारंभ किया दीनदयाल हस्तकला संकुल, वाराणसी में

·       13 अक्टूबर, 2022 को उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग की तरफ से लॉजिस्टिक ईज़ एक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (लीड्स) की जारी हुई सर्वे रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश को प्राप्त हुई है  एचीवर्स की श्रेणी

·       8-11 अक्टूबर 2022 तक भारतीय सड़क कांग्रेस आईआरसी के 81वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन हुआ - लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में  

·       एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत कन्नौज के इत्र को वैश्विक बाजार में स्थापित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी 2023 में पहली बार इंटरनेशनल इतर फेस्टिवल की मेजबानी किया गया  लखनऊ में

·       सितंबर 2022 में उत्तर प्रदेश का पहला तैरता सोलर संयंत्र दिबियापुर फ्लोटिंग सोलर संयंत्र से व्यवसायिक बिजली उत्पादन शुरू हो गया है यह स्थित है  -  औरैया में

·       आवारा पशुओं की समस्या को दूर करने के लिए मुरादाबाद मंडल के 3 जनपदों में नंदी अभ्यारणय  बनाए जाने की पहल की जा रही है यह जनपद है   -   संभल अमरोहा बिजनौर

·       मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज मे गुणवत्ता सुधार के लिए यह  मिशन शुरू किया जाएगा जिसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है   -   मिशन निरामयाः 

·       14 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के कन्नौज के 'मेड इन इंडिया परफ्यूम' को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के हिस्से के रूप में लांच किया गया     -    न्यूयॉर्क में 

·       अप्रैल 2022 में गुजरात के सूरत में भारत सरकार के शहरी और आवास मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में चार अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया   -  वाराणसी स्मार्ट सिटी को 

·       उत्तर प्रदेश के लखनऊ नोएडा गाजियाबाद समेत कितने इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की योजना है - 15 शहरों में

·       एफिल टॉवर की तर्ज पर गंगा किनारे निर्माणाधीन सिक्स लेन के टॉवर पर रिवर आर्ट गैलरी बनाई जाएगी  प्रयागराज में पुल

·       उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा संस्थानों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल के तहत उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य के 130 डिग्री कॉलेजों में शुरू करेगी    -    ई-लर्निंग पार्क

·       वाराणसी स्थित इस घाट पर देश का पहला फ्लोटिंग स्विमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा  खिड़किया (नमो) घाट

·       मई, 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के विधायकों के लिए स्थानीय क्षेत्र विकास कोष को 3 करोड़ रुपए से बढ़ाकर किया जाएगा   -    5 करोड़ रुपए

·       उत्तर प्रदेश में मलेरिया खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है  वर्ष 2027 तक 

·       आर्टिमिसिया पौधे में यह तत्त्व पाया जाता है, जिससे मलेरिया की दवा तैयार की जाती है    आसिनिन

·       हीरानंदानी समूह द्वारा योट्टा डाटा सेंटर बनाया है  नोएडा में

·       देश में पहली बार बायो स्रोत (गन्ने को खोई) की राख में नैनो सिलिका की खोज की गई है   -   नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट द्वारा

·       उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में सामुदायिक रेडियो स्टेशन लॉन्च किया जाएगा  -  'जय घोष'

·       उत्तर प्रदेश का 'सिल्केक्सचेंज' स्थापित किया जाएगा   वाराणसी में

·       हाल ही में जारी जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पानी के सैंपल की जांच में देश में पहला स्थान पर पहुंच गया है - उत्तर प्रदेश

·       10 मार्च 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 4 नए निजी विश्वविद्यालय खोलने की इजाजत दी। ये विश्वविद्यालय है   वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय शाहजहांपुरटी. एस मिश्रा विश्वविद्यालय लखनऊफारुख हुसैन विश्वविद्यालय आगरा , विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर

·       अप्रैल 2023 में होने वाले खेलो इंडिया नेशनल यूनिवर्सिटी का आयोजन उत्तर प्रदेश में किया जाएगा इन खेलों का आयोजन लखनऊ गोरखपुर वाराणसी तथा नोएडा में किया जाएगा। 

 

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023- 

·       10-12 फरवरी 2023 तक लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया गया।  

·       इस समिट का शुभारंभ धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एवं समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू ने किया। 

·       राज्य सरकार ने निवेशकों की सुविधा एवं एमओयू के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए "निवेश सारथी" नामक नहीं ऑनलाइन प्रणाली शुरू की है। 

·       उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बाराबंकी में 30,000 की क्षमता वाला एक स्टेडियम बनाने हेतु प्रदेश सरकार के साथ एमओयू किया है।

·       समिट के अंतिम दिन यूनाइटेड किंगडम पार्टनर कंट्री सेशन ने ब्रिटेन की कंपनियों ने सुरक्षा प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्रों में 6 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।  

·       समिटमें सिंगापुर के निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में अध्यात्म और इको टूरिज्म के लिए 29000 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किये। 

·       उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 मैं सिंगापुर, उत्तर प्रदेश का पहला ग्लोबल पार्टनर बना। 

 

ऐतिहासिक इमारतें बनेंगी हेरिटेज होटल :

·       फरवरी, 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु शहर की पाँच ऐतिहासिक इमारतों को हेरिटेज होटलों में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

·       इन इमारतों में शामिल हैं लखनऊ की छतर मंजिल, रोशनउद्दौला कोठी, कोठी गुलिस्ताने इरम, कोठी दर्शन विलास और फरहद बख्स।

 

सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री

·       1 मार्च, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार सबसे ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा करने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

·       योगी आदित्यनाथ ने कार्यालय में 5 साल और 347 दिन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के डॉ. संपूर्णानंद को पीछे छोड़ दिया, जो 1954 से 1960 तक 5 साल और 345 दिनों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे ।

 

उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम:

·       28 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में मिलेट्स (ज्वार, बाजरा, कोदो, सावां, रागी/मडुआ आदि) की  खेती, प्रसंस्करण एवं उपभोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य  सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार ( रिवाइक्ल)  कार्यक्रम के संचालन के प्रस्ताव को अनुमति प्रदान की है। 

·       यह नवीन योजना वर्ष 2022-23 (1 जनवरी, 2023 से) वर्ष 2026-27 तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है।

 

26वें राष्ट्रीय युवा उत्सव, 2023 

·       26वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-2023 का आयोजन 12 से 16 जनवरी, 2023 तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कराया गया। 

·       उत्तर प्रदेश ने कुल 2 विधाओं लोकगीत एवं लोकनृत्य में प्रतिभाग किया।

·       लोकगीत में महोबा जनपद के 9 कलाकारों की टीम ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) दिलाया।

 

पनियाला को जीआई टैग :

·       जनवरी, 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार की हाईपावर कमेटी ने जिन 21 कृषि उत्पादों को जीआई टैग के लिए अनुमति दी है, उनमें पनियाला भी शामिल है। 

·       उत्तर प्रदेश में पनियाला मुख्यतः गोरखपुर के लच्छीपुर और आस-पास के गाँवों में पैदा होता है।

 

नैनो खाद प्लांट :

·       दिसंबर, 2022 में प्रयागराज के फूलपुर में देश के तीसरे नैनो खाद प्लांट से उत्पादन प्रारंभ हो गया है। 

·       इफको की देश में पहली नैनो खाद की इकाई गुजरात स्थित कलोल में लगी थी। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। 

·       दूसरा संयंत्र नैनो यूरिया प्लांट आँवला (बरेली) में स्थापित किया गया है।

 

विश्व डेरी सम्मेलन, 2022 : 

·       12-15 सितंबर, 2022 तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेरी सम्मेलन, 2022 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 

·       यह सम्मेलन इससे पहले भारत में 1974 में आयोजित किया गया था। 

·       क्या आप जातने हैं उत्तर प्रदेश देश का शीर्ष दूध उत्पादक राज्य है।

·       राज्य सरकार अगले 5 वर्षों के दौरान नंदीनगर दूर मिशन के तहत राज्य में निवेश करेगी

 

तराई हाथी रिजर्व : 

·       केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय ने तराई हाथी रिज़र्व (टीईआर) को अपनी मंजूरी दे दी है, जिसे दुधवा टाइगर रिज़र्व और लखीमपुर एवं पीलीभीत ज़िलों में स्थित पीलीभीत टाइगर रिज़र्व सहित 3,049 वर्ग किमी. क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। 

·       उत्तर प्रदेश में तराई हाथी रिज़र्व के अस्तित्व में आने के साथ, दुधवा टाइगर रिज़र्व उत्तर प्रदेश में अकेला राष्ट्रीय उद्यान होगा चार प्रतिष्ठित जंगली जानवरों की प्रजातियों बाघ, एक सी., वाला गैंडा, एशियाई हाथी और दलदली हिरण की रक्षा और संरक्षण करेगा।

·       दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के अलावा, हाथी रिज़र्व में किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य, कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य, दुधवा बफर जोन और दक्षिण खीरी वन प्रभाग के कुछ हिस्से शामिल होंगे।

 

उत्तर प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज 

·       केंद्र सरकार ने वायबिलिटी गैप फंडिंग स्कीम के तहत प्रदेश के छह जनपदों में मेडिकल कॉलेज खोलने को सैद्धांतिक सहमति दी। 

·       एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज' कार्यक्रम के तहत पब्लिकप्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर महोबा मैनपुरी, बागपत, हमीरपुर, हाथरस और कासगंज जनपदों में मेडिकल कॉलेज बनेगें।

 

पूर्वांचल में रीजनल फिल्म सिटी 

·       मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर नोएडा में फिल्म सिटी के साथ ही अब गोरखपुर में रीजनल फिल्म सिटी बनने जा रही है।

·       मुंबई के व्यवसायी अतुल गर्ग ने रीजनल फिल्म सिटी के लिए प्रदेश सरकार के साथ समझौता किया है।

 

मालन नदी का पुनरुद्धार

·       3 मई, 2022 को बिजनौर में मालन नदी के पुनरुद्धार हेतु अभियान का शुभारंभ किया गया।

·       क्या आप जानते है मालन नदी को प्राचीन काल में मालिनी कहा जाता था। इसक उद्गम पौड़ी (उत्तराखंड) की चंडा पहाड़ियों से माना जाता है।

·       उत्तर प्रदेश में बिजनौर से प्रवेश करने के बाद यह नदी कुछ दूरी तय करने के बाद अंततः गंगा में मिल जाती है। 

 

नेवा सेवा केंद्र

·       19 मई, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेवा (राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन) सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। 

·       नेवा सेवा केंद्र में विधानसभा सदस्यों, विधानसभा सचिवालय और राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारियों को विधान संबंधित कार्यों पर उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।

·       क्या आप जानते हैं नागालैंड विधानसभा नेवा लागू करने वाली देश की पहली विधानसभा है।

 

बटागुर कछुआ :

·       23 मई, 2022 को विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर टर्टल सर्वाइवल एलायंस (टीएसए) के प्रोजेक्ट ऑफिसर पवन पारीक ने बताया कि दुनिया में विलुप्ति की कगार पर पहुँच चुके बटागुर कछुओं की संख्या बढ़कर 500 हो गई है। 

·       क्या आप जानते हैं चंबल नदी में कछुओं की आठ प्रजातियाँ संरक्षित हो रही हैं, जिनमें साल, दोर, सुंदरी, मोरपंखी, कटहवा, भूतकाथा पड़ा शामिल हैं।

ऑपरेशन कायाकल्प :

·       25 अप्रैल, 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य द्वारा संचालित स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत पारंपरिक शिक्षण पद्धति के साथ तकनीक आधारित शिक्षा का प्रयोग किया जा रहा है।

 

देश की पहली नाइट सफारी :

·       16 अगस्त, 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लखनऊ में देश की पहली नाइट सफारी शुरू करने के उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

·       2027.46 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले कुकरैल वन क्षेत्र में 350 एकड़ में नाईट सफारी विकसित की जाएगी और 150 एकड़ में प्राणि उद्यान बनाया जाएगा। यह नाइट सफारी सिंगापुर की तर्ज पर विकसित होगी, जहाँ टाइगर, तेंदुआ और भालू के लिए अलग-अलग सफारी बनाई जाएंगी।

·       लखनऊ के ऐतिहासिक नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान को वर्तमान जगह से हटाकर नाइट सफारी में शिफ्ट किया जाएगा। कुकरैल नदी को खूबसूरत रिवरफ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। नाइट सफारी में टॉय ट्रेन भी चलाई जाएगी।

 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022

·       1 अक्टूबर, 2022 को जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की रैंकिंग में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को पीछे छोड़ गाज़ियाबाद ने प्रदेश में पहला और देश में 12वाँ स्थान प्राप्त किया है। 

·       10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में गाज़ियाबाद के बाद मेरठ, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और कानपुर का नंबर है। 

·       देश के शीर्ष 15 स्वच्छ शहरों में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में सिर्फ गाज़ियाबाद और मेरठ शामिल हैं। गाज़ियाबाद 12वें और मेरठ 15वें नंबर पर है।

·       एक लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहर में नोएडा देश में पाँचवे और प्रदेश में पहले नंबर पर है। 

·       एक लाख से 10 लाख की कैटगरी वाले शहरों में नोएडा, अलीगढ़ और मथुरा के अलावा कोई भी शहर टॉप 100 में जगह नहीं बना पाया है।

·       एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में बिजनौर को सर्वश्रेष्ठ गंगा शहर में पहला स्थान मिला, वहीं एक लाख से अधिक आबादी वाले गंगा शहरों में वाराणसी को दूसरा स्थान मिला। 

·       बेस्ट सिटी फॉर इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज में लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड को चुना गया है।

 

मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना :

·       मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना संचालित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी।

·       यह योजना लागू होने की तिथि से 5 वर्ष के लिए कार्यान्वित की जाएगी।

·       प्रदेश में 2 लाख 50 हजार पावरलूम कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से 5 लाख 50 हजार पावरलूम बुनकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

·       पावरलूम बुनकरों को गैर पारंपरिक ऊर्जा/सौर ऊर्जा का लाभ दिलाने, पर्यावरण की रक्षा एवं बुनकरों को वस्त्र उत्पादन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने हेतु अनुदानित दर पर यूपीनेडा के माध्यम से सौर ऊर्जा संयंत्र दिए जाने का प्रस्ताव है। 

·       पावरलूम संचालन हेतु सौर ऊर्जा संबंधित सोलर प्लांट की स्थापना से पावरलूम बुनकरों को अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

·       योजना का उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर बुनकरों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना तथा प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग करना है। 

·       योजना के संचालन से लगभग 50 हजार बुनकरों को लाभ मिलेगा तथा लगभग 75 हजार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा।

·       योजना के क्रियान्वयन के लिए यूपीनेड़ा को कार्यदायी संस्था बनाया जाएगा।

·       सामान्य पावरलूम बुनकरों हेतु सोलर प्लांट के कुल लागत का 50 प्रतिशत (अनुसूचति जाति/जनजाति 75 प्रतिशत) शासकीय अनुदान देय होगा जबकि शेष 50 प्रतिशत (अनुसूचति जाति / जनजाति 25 प्रतिशत) धनराशि का वहन लाभार्थी स्वयं करेंगे।

 

उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) अध्यादेश, 2023 :

·       मंत्रिपरिषद ने उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) (संशोधन) अध्यादेश, 2023 के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

·       ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) अधिनियम, 1979 की धारा 9 के प्रभावी उपयोग के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) (संशोधन) अध्यादेश 2023 का प्रख्यापन किया जाना है।

 

उत्तर प्रदेश राज्य विधान मंडल (सदस्यों की उपलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक 2023:

·       मंत्रिपरिषद ने उत्तर प्रदेश राज्य विधान मंडल (सदस्यों की उपलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप को अनुमोदित कर दिया है।

·       इस विधेयक के अनुसार 16 सितंबर, 2016 से पूर्व एवं पश्चात दिवंगत भूतपूर्व सदस्यों के आश्रित पति/पत्नी को एक समान प्रति माह न्यूनतम 25000 हजार रुपये की पारिवारिक पेंशन दिया

 

शगुन कुमारी : 

·       नवंबर, 2022 में लॉन टेनिस में अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण गोरखपुर की शगुन कुमारी अंडर 16 वर्ग सिंगल्स में देश में पांचवें रैंक की खिलाड़ी बनने के कारण चर्चा में थी। 

·       उन्हें एशिया में 11वीं रैंक मिली थी तो वहीं उत्तर प्रदेश के टेनिस खिलाड़ियों में नंबर वन रैंक प्राप्त हुआ था। 

·       इस उपलब्धि के साथ ही शगुन उत्तर प्रदेश की तरफ से देश में शीर्ष पांच खिलाड़ियों में जगह बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई।

·       कोलकाता में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2022 तक आयोजित आल इंडिया टेनिस रैंकिंग सुपर सीरीज में शगुन ने अंडर 18 डबल्स में अपनी जोड़ीदार महाराष्ट्र की आकृति के साथ मिलकर खिताब जीता था।

 

राजीव रघुवंशी

·       2 फरवरी, 2023 को बलिया डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी देश के नए ड्रग कंट्रोलर जनरल नियुक्त किये गए हैं। 

·       डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी डॉ. बीजी सोमानी का स्थान लेंगे। 

 

श्रेयस हरीश

·       10 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान सबसे युवा मोटरबाइक रेसर श्रेयश हरीश (बंगलुरू निवासी) को सम्मानित किया।

·       मोटरबाइक रेसर श्रेयश, विश्व रेस में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय हैं।

·       हाल ही में उन्होंने FIM MiniGP वर्ल्ड सीरीज के लिए क्वालीफाई किया है। श्रेयश भारत के पहले 'मिनी जीपी' चैंपियन भी हैं।

 

न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर

·       सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में कोलेजियम ने वरिष्ठ न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की केंद्र सरकार से सिफारिश की है।

·       इन्हें फरवरी, 2023 में इलाहाबाद उच्च न्यालय का मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया।

 

अलख पांडेय :

·       इंटरनेशनल हुरुन रिचलिस्ट में प्रयागराज के अलख पांडेय फिजिक्सवाला को पहली बार स्थान मिला है। हाल ही में उनकी स्टार्टअप 8000 करोड़ रुपए को यूनिकॉर्न लिस्ट में शामिल हुई थी।

रानी रामपाल:

·       हॉकी स्टार रानी रामपाल के नाम पर स्टेडियम, यह सम्मान पाने वाली पहली महिला भारतीय टीम की स्टार हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल रायबरेली में अपने नाम पर स्टेडियम बनाने वाली खेल की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 

·       एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर 'रानी की गर्ल्स हॉकी टर्फ कर दिया है।

 

अन्नू रानी: 

·       7 अगस्त, 2022 को बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मेरठ के बहादुरपुर गाँव की महिला भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने महिलाओं की जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

·       अन्नू रानी ने अपने तीसरे प्रयास में 60 मीटर दूर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया।

 

रूपल चौधरी

·       4 अगस्त, 2022 को कोलंबिया में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रूपल चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 51.85 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता। 

·       इसके साथ ही 17 वर्षीय रूपल चौधरी विश्व एथलेटिक्स अंडर20 चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

·       इससे पहले 2 अगस्त को रूपल ने चार गुणा 400 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया था।

 

अजय कुमार मिश्र

·       10 मई 2022 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मिश्र को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

·       क्या आप जानते हैं संविधान के अनुच्छेद 165 के तहत महाधिवक्ता की नियुक्ति का प्रावधान है, जिसके तहत उन्हें न सिर्फ सरकार के कानूनी सलाहकार के तौर पर काम करना होता है, बल्कि उन्हें सीआरपीसी अवमानना कानून का भी निर्वहन करना होता है।

 

पद्म पुरस्कार, 2023

·       25 जनवरी, 2023 को घोषित पद्म अवार्ड की सूची में उत्तर प्रदेश से एक पद्म विभूषण एवं सात विभूतियों को पद्म श्री अवार्ड के लिए चुना गया है।

·       पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव (नागरिक मामले)

·       पद्म श्री राधा चरण गुप्ता और विश्वनाथ प्रसाद तिवारी (साहित्य एवं शिक्षा), दिलशाद हुसैन और रित्विक सान्याल (कला), अरविंद कुमार (विज्ञान एवं अभियांत्रिकी), मनोरंजन साहू (चिकित्सा), उमा शंकर पांडे (सामाजिक कार्य)।

·       मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

 

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 

·       22 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव रघुनाथ प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार के यशभारती सम्मान की तर्ज पर अब राज्य सरकार भी देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली विभूतियों को 'उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान' से नवाज़ेगी।

·       इस योजना के तहत चार विभूतियों को क्रमशः 11-11 लाख रुपए की राशि के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

·       क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार यश भारती पुरस्कार को दो साल पहले ही बंद कर चुकी है।

·       उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान योजना हेतु जारी शासनादेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों, जिन्होंने विभिन्न विधाओं और कार्यक्षेत्रों जैसे कला एवं संस्कृति, कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, साहित्य, शिक्षा, खेल, समाजसेवा, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण, ग्राम्य विकास आदि में व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित किए। 

·       इसके अलावा इन नए उत्कृष्ट आयामों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया गया हो, उन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

चर्चा में नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड 

·       केंद्रीय कोयला खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने 11 फरवरी, 2023 को घाटमपुर (कानपुर) स्थित नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) का दौरा किया। 

·       एनयूपीपीएल, एक कोयला आधारित सुपर क्रिटिकल तापीय विद्युत संयंत्र है। यह नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन इंडिया  लिमिटेड (भारत नि सरकार का उद्यम) और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड  (उत्तर प्रदेश सरकार) का एक संयुक्त उद्यम है।

 

उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स नीति-2022 

·       22 दिसंबर, 2022 को मंत्रिपरिषद ने उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स नीति 2022 को स्वीकृति प्रदान कर दी। 

·       यह नीति अगले 5 वर्षों के लिए प्रभावी होगी।

·       इस नीति की अधिसूचना निर्गत होने पर उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स नीति-2018 निरसित हो जाएगी।

·       वर्ष 2018 की नीति के तहत प्रोत्साहनों के संबंध में अनुमोदित पैकेज वाली परियोजनाएं लाभ प्राप्त करने हेतु उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स नीति-2018 के अंतर्गत अधिकृत रहेंगी। 

·       वैश्विक अर्थव्यवस्था में नई प्रौद्योगिकियों के विकास को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर का कारोबारी माहौल सृजित करने हेतु प्रदेश में लॉजिस्टिक्स पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के दृष्टिगत यह नीति बनाई गई है

·       इस नीति के तहत लॉजिस्टिक्स पार्क्स के लिए फास्ट ट्रैक भूमि आवंटन, निर्दिष्ट लॉजिस्टिक्स परिक्षेत्रों के विकास के साथ ही प्रोत्साहन योजना का प्रावधान है।

 

लक्ष्मीबाई एवं लक्ष्मण पुरस्कार:

·       24 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा खेल की उपलब्धियों के लिए प्रदेश की प्रतिभाओं को लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार 

·       2021    -      सामान्य वर्ग   -   ज्योति शुक्ला (कानपुर, हैंडबाल), नेहा कश्यप (मेरठ, वुशू) 

·       2020-21  -   वेटरन वर्ग    - तरुणा शर्मा (मेरठ, जूडो)

·       2021-22  -   सामान्य वर्ग  -  मनीषा भाटी (गौतमबुद्धनगर, वुशु)

 

लक्ष्मण पुरस्कार -

·       2020-21      -  सामान्य वर्ग    -  मोहित यादव (लखनऊ)

·       2020-21      -   वेटरन वर्ग     -   राहुल सिंह (वाराणसी, हॉकी), जनार्दन सिंह (गाजीपुर, कुश्ती )

·       2021-22    -   वेटरन वर्ग   -  मो. आरिफ (गोरखपुर, हॉकी), राधेश्याम सिंह (आजमगढ़, एथलेटिक्स)

·       2021-22    -   दिव्यांगजन   -  सुहास एलवाई (पैरा बैडमिंटन, लखनऊ), विवेक चिकारा (मेरठ,तीरंदाजी), दीपेंद्र सिंह (संभल शूटिंग)।