Back to Blogs

वैदिक-3डी संग्रहालय

Updated : 4th Sep 2024
वैदिक-3डी संग्रहालय

वैदिक-3डी संग्रहालय

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में वैदिक-3डी संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा ।  

  •  यह संग्रहालय भारतीय ज्योतिष, खगोल विज्ञान और वैदिक साहित्य को समर्पित होगा। 

 

वैदिक-3डी संग्रहालय के विषय में 

  • संग्रहालय में वैदिक साहित्य के विकास को प्रदर्शितकिया जाएगा । 

  •  इस संग्रहालय में 16 संस्कार, 64 कलाएं और 18 विद्या स्थलों के साथ-साथ भारतीय ऋषियों के योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा 

  • यह 'शास्त्रार्थ' (आध्यात्मिक प्रवचन) की परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा 

 

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के विषय में 

  • संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी शहर में स्थित एक प्रतिष्ठित संस्कृत विश्वविद्यालय है।

  •  इसकी स्थापना 1958 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी, और इसे शुरू में "वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय" के नाम से जाना जाता था।

  •  1974 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद के नाम पर "संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय" रखा गया

  • विश्वविद्यालय संस्कृत भाषा और साहित्य के क्षेत्र में अनुसंधान और प्रकाशन के लिए भी जाना जाता है।